फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CRime

बच्चा चोरी की फैली अफवाह...तो लाठी डंडा लेकर दौड़ा गांव

Mon, 02 Sep 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
CRime
पुवायां (शाहजहांपुर)। बच्चा चोरी की अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार को गांव ककरहा में इस अफवाह पर पूरा गांव लाठी, डंडे लेकर दौड़ पड़ा और गन्ने के खेत की घेराबंदी कर ली। सूचना से पुलिस में भी खलबली मच गई। सीओ सहित कोतवाली का तमाम फोर्स तीन वाहनों से मौके पर पहुंचा तो पूरा मामला अफवाह का निकला। अफवाह फैलाने पर दंपति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

गांव ककरहा निवासी मुन्नालाल अपने 11 वर्षीय पुत्र गुरमीत के साथ रविवार सुबह खेत पर गया था। बाद में पिता पुत्र घर के लिए चले तो मुन्नालाल दूसरे रास्ते से घर पहुंच गया, जबकि गुरमीत थोड़ा लंबे रास्ते से घर को चला। गुरमीत घर नहीं पहुंचा तो मुन्नालाल उसे तलाश करने निकला। रास्ते में पूछने पर गांव के ओमप्रकाश की पत्नी रामश्री ने उससे कह दिया कि गुरमीत को कोई पकड़कर गन्ने के खेत की ओर ले गया है। इस पर मुन्नालाल ने शोर मचाया तो बच्चा चोर होने की अफवाह से गांव के सैकड़ों लोग लाठी, डंडें लेकर खेत पर पहुंचे और गन्ने की घेराबंदी कर ली। गांव के ही अरविंद ने यूपी-100 पर बच्चा चोरी की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। सीओ प्रवीण कुमार, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, एसआई संदेश यादव तीन वाहनों से कोतवाली की फोर्स लेकर ककरहा पहुंचे, तब तक गुरमीत मिल चुका था।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो गुरमीत ने बताया कि उसे किसी ने नहीं पकड़ा था। दूसरे रास्ते से घर जाने के कारण उसे देर हो गई। कोतवाली प्रभारी ने गांव के लोगों को समझाया कि कहीं भी बच्चा चोर गिरोह नहीं है। यह केवल अफवाह है। अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस ने रामश्री उसके पति ओमप्रकाश और सूचना देने वाले अरविंद को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने बताया कि तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed