{"_id":"5d6c0c178ebc3e013a3e286d","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly37445261","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से 59 हजार की नकदी सहित आठ लाख की संपत्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों से 59 हजार की नकदी सहित आठ लाख की संपत्ति चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। शनिवार रात चोरों ने दो गांवों के तीन घरों से 59 हजार की नकदी सहित लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
गांव मुरादपुर निबियाखेड़ा निवासी आशिक अली ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखे बक्सों के ताले तोड़कर सोने का पेंडिल, सोने की दो अंगूठी, सोने के झाले, सोने का हार, सोने का मांगबेंदा, सोने के लाकेट, चांदी की जेवरी, तीन जोड़ी खड़ुआ, चांदी की चोटी, चांदी की पायल व कीमती कपड़े और 9500 रुपये चोरी कर लिए। रविवार सुबह उठने पर चोरी का पता चल सका।
उधर गांव ढकना लहिया निवासी सत्यप्रकाश वाजपेयी ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने उनके घर के एक कमरे में नकब लगा दी। उस कमरे में कुछ नहीं मिलने पर दूसरे कमरे में नकब लगा दी। चोर कमरे से उनकी पत्नी देवसुती की पायल, कुंडल, सोने की अंगूठी, लर और भैंस खरीदने के लिए रखे 45 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा मायके आई उनकी पुत्री पम्मी देवी की दो जोड़ी पायल, मांगबेंदा, सोने का हार, टीका, सोने की अंगूठी, कमर बिछुआ और आठ हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसी गांव के देवसरन के घर में भी चोर दीवार फांद कर घुस गए और घर में रखे 4200 रुपये, पायल, कुंडल सहित डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सत्यप्रकाश और देवसरन के परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो चोरी का पता चलने से खलबली मच गई। तलाश करने पर सत्यप्रकाश के घर से चोरी बक्से और कुछ कपड़े गांव से बाहर धान के खेत में पड़े मिले। बक्सों में रखा कीमती सामान चोर अपने साथ ले गए। रविवार को तीनों पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
चोरी के मामलों की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। चोरों का जल्द पता लगाकर जेल भेजा जाएगा।
तेजपाल सिंह, थानाध्यक्ष खुटार