फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मार्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से लुटेरे तोड़ ले गए चेन

Thu, 29 Aug 2019 07:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में आंखों वाला अस्पताल के मार्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बाइक सवार दो लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

चौक कोतलाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी सरदार शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एक महिला साथी के साथ मार्निंग वॉक पर निकलीं थीं। बहादुरगंज तक टहलने के बाद वह वापस घर को जाने लगीं। जैसे ही वह आंखों वाला अस्पताल के पास पहुंची, तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन लोगों ने सुमन शर्मा के गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और भाग गए। घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंचीं सुमन ने पुत्रवधू को घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है। पीड़ित सुमन ने लुटी गई चेन की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई है। वहीं चौक कोतवाली प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed