फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

संदिग्ध हालात में किशोरी का शव बिरिया के पेड़ पर लटका मिला

Sun, 25 Aug 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
जलालाबाद। शुक्रवार रात खंडहर गांव में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने पड़ोसी गांव निवासी एक युवक पर बेटी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताते हुए कहा कि घटना की हरेक बिंदु पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस गांव निवासी सुरेश सिंह की 14 वर्षीय बेटी उपासना रात करीब 12 बजे बिस्तर पर जब सोती नहीं मिली तो मां रामदेवी व अन्य घरवाले उसे तलाश करने लगे। रामदेवी ने बताया कि करीब दो बजे उसकी बेटी का शव घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित बिरिया के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। रामदेवी का आरोप है कि जब वह बेटी की तलाश में उस तरफ जा रही थी, तभी पास के ही गांव गौटिया का एक युवक वहां से भागते हुए निकला। उसका यह भी कहना है कि शव के पैर जमीन पर लगे हुए थे। मां का आरोप है कि उसी युवक ने बेटी को मारने के बाद उसके शव को लटका दिया। बताया कि युवक के घरवालों से उसकी काफी पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन

घरवालों ने रात में ही पास स्थित पुलिस चौकी पर जानकारी दी। सुबह सीओ ब्रह्मपाल सिंह, ट्रेनी सीओ अमित सक्सेना, कोतवाल रवि कुमार मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद डॉग स्क्वाड टीम भी गांव पंहुच गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि जांच में लड़की द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात सामने आ रही है, पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नही दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। बताते चले कि मृतका तीन भाई व पांच बहनों में सातवें नंबर की थी और बीते साल उसने गांव के माध्यमिक विद्यालय से कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed