फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crime news a young man killed his elder brother in puwayan shahjahanpur.

भाई के साथ वो 'आखिरी जाम': सुबह सड़क किनारे पड़ी मिली बड़े भाई की लाश, आरोपी बोला- वो पिता से करता था झूठी शिकायत

Fri, 27 May 2022 08:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 May 2022 08:38 PM IST
सार

पुवायां के अनावां में गुरुवार रात एक युवक ने अपने बड़े को लेकर पहले शराब पिलाई फिर गला दबाकर उसे मार डाला। सुबह सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। मामले की सूचना पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Crime news a young man killed his elder brother in puwayan shahjahanpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर में पुवायां क्षेत्र के गांव अनावां में गुरुवार रात विजय कुमार ने अपने बड़े भाई रामबहादुर उर्फ शेरू (25) की गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे शव मिलने पर मामले की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर गांव खिरिया पाठक और अनावां के बीच एक स्कूल के पास सड़क किनारे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। गांव अनावां के कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त गांव के रामबहादुर के रूप में की। मौके पर पहुंचे रामबहादुर के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पता चला कि रामबहादुर अपने छोटे भाई विजय कुमार के साथ गुरुवार शाम साइकिल से बड़ागांव गया था। रात साढ़े आठ बजे विजय घर लौट आया लेकिन रामबहादुर का पता नहीं चल सका। पुलिस विजय को थाने ले आई।

विज्ञापन

विजय ने पुलिस को बताया कि रामबहादुर उसकी झूठी शिकायत पिता से करता रहता था। इस कारण उसके पिता अक्सर उसे पीटते रहते थे। इस वजह से वह रामबहादुर से खुन्नस रखता था। गुरुवार को वह खेत गया था, वहां से रामबहादुर उसे घर ले आया। इसके बाद वह रामबहादुर के साथ साइकिल से बड़ागांव आया और भाई को शराब पिला दी। वापस जाते समय नशे के कारण रामबहादुर साइकिल से गिर गया, जिस कारण उसके चेहरे पर चोट भी लग गई। कुछ देर बाद उसने रामबहादुर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेंक कर घर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed