फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime,loot

वसूली करके लौट रहे दो सेल्समैनों से लूट की कोशिश

Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime,loot
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरतारा गांव के पास वसूली करके लौट रहे दो सेल्समैनों अमन और त्रिलोकी के साथ लूट की कोशिश की गई। लोगों ने बाइक सवार एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बाइक सवार भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी अमन और थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र मोहल्ला रेती के रहने वाले त्रिलोकी एक फैक्टरी में काम करते हैं। दोनों सोमवार सुबह खीरी जिले के जंगबहादुरगंज और उचौलिया में व्यापारियों से वसूली करके बाइक से लौट रहे थे। उचौलिया के पास बाइक सवार दो लोग उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन

जैसे ही अमन और त्रिलोकी लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोनों सेल्समैनों से वसूली की रकम लूटने की कोशिश की। उन लोगों के बीच हाथापायी होने लगी। मारपीट होती देखकर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से अमन और त्रिलोकी ने एक आरोपी को उसकी बाइक के साथ पकड़ लिया। दूसरा आरोपी भाग गया। इसके बाद रोजा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। रोजा थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है। सामान खरीदते समय दाम कम ज्यादा करने को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed