फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime, locdawn

लॉकडाउन का उल्लंघन करेन पर व्यापारी समेत 16 लोगों पर एफआईआर

Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime, locdawn
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में एक परचून व्यापारी समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि उस्मान बाग चौकी प्रभारी आशीष पूनिया रविवार को सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। तभी मोहल्ला चौक आला खां में नसीम की परचून की दुकान में 5-6 व्यक्ति जमावड़ा लगाए खड़े थे। इस मामले में नसीम, समीम राजू उर्फ मशकूर, अनीस, नदीम समस्त निवासी चौक आला खां थाना सदर बाजार तथा सलमान निवासी मोहल्ला बारादरी थाना सदर बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उधर, अशफाक नगर चौकी प्रभारी राकेश यादव ने अजीम निवासी मोहल्ला निसरजई, फहीम निवासी मोहल्ला तारीन जलालनगर, आमिर निवासी मोहल्ला एमनजई, अरशद निवासी मोहल्ला एमनजई, दिनेश निवासी मोहल्ला हाथीथान, मटरू निवासी मोहल्ला महमंद जलालनगर, राजीव निवासी मोहल्ला तारीन जलालनगर, अलीम निवासी एमनजई, सरताज तथा बबलू निवासी मोहल्ला हाथीथान के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 271 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त आरोपी मोहल्ला निसारजई के पास जमावड़ा लगाए खड़े थे और सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed