फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in tilhar shajhanpur

राइस मिलर्स सहित 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime in tilhar shajhanpur
तिलहर (शाहजहांपुर)। बिहार के एक व्यापारी ने नगर के एक राइस मिलर्स पर 20 लाख रुपये अदा न करने और रुपये मांगने पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए राइस मिलर्स सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें छह लोग नामजद हैं।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर के थाना गायघाट अंतर्गत गांव बेनी बाग निवासी विश्वामित्र शाह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने नगर के गोविंद राइस मिल स्वामी सज्जन कुमार गुप्ता के पास एक करोड़ एक लाख साठ हजार तीन सौ पैंसठ रुपये का धान बेचा था जिसमें उसे 78 लाख रुपये का भुगतान नकद व बैंक के माध्यम से कर दिया। शेष 20 लाख रुपये के चेक राइस मिल स्वामी द्वारा उसे दिए गए थे जोकि बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। उसने कई बार मिल मालिक से अपने रुपये मांगे लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि आज रविवार को जब वह अपने रुपये लेने के लिए गोविंद राइस मिल पर आया तो मिल मालिक ने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी और जान से मारने की नियत से हमलावरों ने फायर भी किए। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राइस मिल मालिक सज्जन कुमार सहित छह दर्जन नामजद व 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed