फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in puwan

पैमाइश के दौरान तमंचा लहरा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

Tue, 27 Aug 2019 07:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
crime in puwan
पुवायां (शाहजहांपुर)। पैमाइश के दौरान तमंचा लहरा रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर के संदीप सिंह ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। 18 अगस्त को संदीप सिंह तहसील में लेखपाल से सरकारी भूमि की पैमाइश की बात कहने गया था, वहां गांव का ही धर्मेंद्र कुमार आकर संदीप से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लेखपाल के सामने ही मारपीट कर दी थी। संदीप की ओर से धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में मंगलवार को लेखपाल मयंक कुमार, बड़ागांव पुलिस चौकी से सिपाही गौरव कुमार और अजयपाल पैमाइश कराने गए थे। पैमाइश के दौरान ही गांव रघुनाथपुर का मुकेश कुमार तमंचा लेकर मौके पर आ पहुंचा और विवाद करने लगा। सिपाहियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला। सिपाहियों ने मुकेश को दौड़ाकर पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मुकेश को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed