फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in banda

चार घरों में नकब लगाकर नकदी सहित दो लाख की संपत्ति चोरी

Tue, 27 Aug 2019 07:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
crime in banda
बंडा (शाहजहांपुर)। सोमवार रात चोर एक ही गांव के चार घरों में सेंध लगाकर 37 हजार की नकदी सहित दो लाख रुपये की संपत्ति चुराकर ले गए। एक पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव जमुनिया खानपुर निवासी शमसुद्दीन की पत्नी सहाना ने बताया कि वह सोमवार की रात गर्मी की वजह से परिवार के साथ घर के बाहर आंगन में सो रही थी, जबकि परिवार के कुछ लोग घर के बाहर सोए थे। रात में चोरों ने मकान में पीछे से नकब लगा लिया और घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर एक जोड़ी पायलें, एक जोड़ी झाले, चार क्विंटल गेहूं और कीमती कपड़े, बर्तन चोरी कर लिए। शमसुद्दीन के पुत्र अनीस के मकान में भी चोरों ने नकब लगाकर इलाज के लिए रखे 36 हजार रुपये, सोने का एक हार, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायल एक मांग बेंदा, पीतल के बर्तन, कपड़े आदि चुरा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने पड़ोस के नवाबुद्दीन के घर में नकब लगाया। नवाबुद्दीन की पत्नी जीशान ने बताया कि चोर उनके यहां से कीमती बर्तन, कपड़े आदि ले गए हैं। पास में रहने वाले बशीर के घर भी चोरों ने नकब लगा कर एक जोड़ी पायलें, एक हजार रुपये, कीमती कपड़े चुरा लिए। मंगलवार सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने गांव के बाहर खेतों में तलाशी ली, लेकिन चोरी गए सामान का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चारों पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पहले तो पुलिस ने सभी को जांच की बात कहते हुए टरका दिया, लेकिन बाद में अनीस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कार्यवाहक थाना इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया अनीस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक ही रिपोर्ट में सभी चोरियों का जिक्र है। चोरों का जल्द ही पता लगाकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed