{"_id":"61b3a281f8d1ce61b515b697","slug":"crime-cut-off-wife-s-nose-shahjahanpur-news-bly468841483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद चाकू से काटी पत्नी की नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बाद चाकू से काटी पत्नी की नाक
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कहासुनी होने के बाद ढका ताल्लुके उजेरा गांव में शुक्रवार सुबह पति अशोक ने पत्नी नेहा की नाक चाकू से काट दी। पीड़िता ने पति व सास समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए भेजा है और रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ढका ताल्लुके उजेरा गांव के अशोक का बृहस्पतिवार रात पत्नी से विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। सूचना पाकर अशोक की सास भी गांव पहुंच गई। सुबह सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे थे, तभी पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी होने लगी। पत्नी नेहा का आरोप है कि अशोक ने वहां रखे चाकू से उसकी नाक पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
बीच बचाव करने पर पति के अलावा सास पंचवटी, देवर सूरजपाल तथा जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव पथरा निवासी अशोक के भांजे दिनेश ने उसे व उसकी मां को बुरी तरह पीटा। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल विवाहिता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। संवाद