{"_id":"604fa7978ebc3e592071daa1","slug":"crime-against-school-girl-shahjahanpur-news-bly440711624","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना गढ़िया क्षेत्र के एक गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रधानाचार्य ने आरोपों से इनकार किया है।
सोमवार दोपहर थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक गांव में पांचवीं कक्षा की छात्रा घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शमीम अहमद बाइक से पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। छात्रा के चीखने पर घर के अंदर मौजूद परिजन बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । थाना प्रभारी सुंदरलाल ने कहा कि पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विद्यालय में बच्चे बहुत कम आ रहे हैं। बच्चों को केले बांटने के लिए लाया था, कुछ बच्चे एक गांव में एक चौक के पास खेल रहे थे। वहां विद्यालय में ही पढ़ने वाली एक बालिका से विद्यालय आने को कहा तो वह डरकर रोते हुए घर भाग गई। वह स्कूल भी बहुत कम आती है। हाथ पकड़ने या कोई अश्लील हरकत करने का आरोप गलत और शर्मनाक है।- शमीम अहमद, कार्यवाहक प्रधानाचार्य