{"_id":"5ed693d08ebc3e905d3bc606","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly407898823","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। जमीन के विवाद में बुजुर्ग को पीटकर घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की पत्नी ने छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी 70 वर्षीय शिवदयाल की पत्नी प्यारी देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनके पति का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 29 मई को वह पति के साथ खेत पर जा रही थीं। गांव से लगभग 500 मीटर दूर निगोही रोड पर ईंट भट्टे के सामने वह चीटियों को आटा डालने लगीं। इस बीच पहले से घात लगाए बैठे गांव के मचले, मचले की पत्नी बेनी देवी, मदन लाल, बलवीर, श्रीकृष्ण, इतवारी आदि लोगों ने उनके पति पर लाठी, डंडों तथा तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट से उनके पति बेहोश होकर गिर पड़े। उनके शोर मचाने पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पाकर यूपी-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और कहा कि पहले इलाज कराओ, थाने बाद में आना।
जानकारी पाकर उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पति को पुवायां सीएचसी ले गए। बाद में उनके पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 30 मई को इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। पति का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने आई हैं। पुलिस ने धारा 147, 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।