फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Creating fictitious group extracted money from the bank , began investigating

फर्जी समूह बनाकर बैंक से रुपये निकाले, जांच शुरू

Sat, 23 Jan 2016 07:22 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 23 Jan 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन

कस्बे की फर्रूखाबाद रोड स्थित एक राष्टीयकृत बैंक से दलालों ने 12 लोगों का फर्जी समूह बनाकर तीन लाख रूपये निकाल लिए। पैसे जमा न होने पर जब शाखा प्रबंधक द्वारा जल्द ही रुपये जमा न करने पर आरसी जारी कर देने की चेतावनी दी तो भुक्तभोगियों में हड़कंप मच गया। इस मामले में आरोपी दलाल के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी गई है।

विज्ञापन

गांव ढका ताल्लुके उजेरा के रामवीर ने पुलिस को बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा फोन कर उससे कहा गया कि उनके गांव के एक व्यक्ति के नाम सेे 12 लोगों का समूह बनाकर तीन लाख रूपये निकाले गए जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इस समूह में दो महिलाओं के भी नाम शामिल हैं। रामवीर के अनुसार उनके सहित समूह में शामिल कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन लोगों द्वारा उस दलाल का पता लगा लिया गया है जिसने इस फर्जी कार्य को अंजाम दिया गया। बताया कि इस फर्जीवड़े में समूह का अध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed