फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Creating a ruckus proves costly... case registered against five named individuals and several unidentified persons.

Shahjahanpur News: हंगामा करना पड़ा भारी...पांच नामजद व कई अज्ञात पर केस

Wed, 10 Jun 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Creating a ruckus proves costly... case registered against five named individuals and several unidentified persons.
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग में 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए के लगे ट्रांसफॉर्मर को उतारने के दौरान हंगामा, रोड जाम करने और जेई का घेराव करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। जेई संजीव शर्मा की तहरीर पर पांच नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सोमवार को चिनौर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कटिया बुजुर्ग गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसकी जगह पर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया था। जानकारी में आने पर जेई संजीव शर्मा फिर से 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए गए तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने जेई का घेराव करने के साथ ही नारेबाजी करते हुए महिलाओं के साथ सड़क जाम कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन

शाम को जेई संजीव शर्मा ने सिंधौली थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्रामीणों ने जबरन सरकारी वाहन में अन्य गांवों के रखे ट्रांसफॉर्मरों में से 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवा लिया। बदलने पर हंगामा किया। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दाताराम, संजय, सर्वेश, संजीव, कामरान व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed