फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cracker skirt is attractive

Shahjahanpur News: पटाखा झालर कर रही आकर्षित

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
cracker skirt is attractive
सदर बाजार में बिक्री के लिए सजी आर्टिफिशियल झालर।संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली को लेकर बिजली की झालरों का बाजार सज गया है जहां घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए बिजली की झालरों के साथ ही दीये भी आए हैं जोकि बालकनी की रौनक बढ़ाएंगे। वहीं, पटाखा झालर लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

दीपावली से पहले लोगों ने अपने घरों की सजावट शुरू कर दी है। दुकानदार हेमंत बजाज ने बताया कि इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों में सजावट में उपयोगी स्टे फ्लड लाइट, डेकोरेशन लाइट, फैंसी झालर, क्रिस्टल झालर, फिक्सर झालर, वॉटर फॉल झालर से सजावट की जा रही है। नए तरह की झालर और सजावट के सामानों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सबसे ज्यादा आकर्षण पटाखा वाली झालर को लेकर है जोकि रोशनी के साथ ही पटाखे की आवाज भी करती है। वॉटर प्रूफ रोप लाइट आई है, जोकि बारिश में भी खराब नहीं होगी।
विज्ञापन



कृत्रिम फूलों वाली झालरों की दुकानें भी सजीं : सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, बरेली मोड और जलालनगर में बिजली से जलने वाली ही नहीं कृत्रिम फूलों वाली झालरों की दुकानें भी सज गई हैं जिनका प्रयोग लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों के दरवाजों और खिड़कियों पर डालने के लिए करते हैं। दुकानदार राहुल ने बताया कि आर्टिफिशियल घंटे, कंगन और फलों से बनाई गई झालरें खूब पसंद की जा रही हैं। लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, पूजा की थाली, लक्ष्मी माता के चरण, स्वातिक, ओम आदि के स्टीकर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बिजली वाली झालरों के दाम
पटाखा झालर - 1400 से 1500 रुपये
वॉटर प्रूफ रोप लाइट झालर - 850 से 5000 रुपये
8 एमएम एलईडी झालर - 300 रुपये
15 से 70 मीटर तक की झालरें - 60 से 600 रुपये
ग्लीटर कैंडिल - 150 रुपये
इलेक्ट्रॉनिक दीये - 100 रुपये
पानी से जलने वाले दीये - 100 रुपये
सफेद लाइट वाले शिवलिंग - 50 रुपये

आर्टिफिशियल फूल वाली झालर के दाम
घंटे वाली झालर - 80 रुपये
आर्टिफिशियल फूल की झालर - 140 रुपये
सेव वाली झालर - 80 रुपये
कंगन वाली झालर - 200 रुपये
तोरण द्वार - 100 रुपये
पूजा की थाली - 150 रुपये
स्टीकर - 20 से 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed