फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crackdown on cafe operators, CCTV cameras to be installed

Shahjahanpur News: कैफे संचालकों पर शिकंजा, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 16 Oct 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on cafe operators, CCTV cameras to be installed
शाहजहांपुर। कैफे में तकनीकी कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के बाद पुलिस ने संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संचालक कैफे पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। एक स्क्रीन भी लगाई जाएगी। संचालक 15 दिन का बैकअप भी रखेंगे। कैफे पर आने-जाने वालों की आईडी मांगी जाएगी। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कई कैफे गलियों में चल रहे हैं। कैफे पर छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद बुधवार को पुलिस टीम ने कई कैफों की चेकिंग की। संचालकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्हें समझाया गया कि कैफों पर कोई गलत कृत्य न होने दें।
विज्ञापन

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि संचालकों को कैफे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संचालक कैमरों का 15 दिन का बैकअप भी रखेंगे। एक रजिस्टर भी रखेंगे, जिसपर आने-जाने वाले का नाम दर्ज होगा। उनकी आईडी भी मांगी जाएगी। स्क्रीन भी कैफे पर लगाई जाएगी। चौकी क्षेत्र की पुलिस समय-समय पर कैफों पर जाकर चेकिंग करेगी। किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता के दर्ज कराए गए बयान
रविवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली तकनीकी कॉलेज की छात्रा ने प्रिंस रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा का आरोप था कि 11 अक्तूबर को प्रिंस उसे मोहल्ला जलालनगर स्थित एक कैफे पर ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाई। अब वह उसे ब्लैकमेल कर धमकी दे रहा है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसी दिन हिरासत में लिए गए प्रिंस को दूसरे दिन जेल भेज दिया था।

मंगलवार को कैफे पर जांच के लिए गई पुलिस ने सलमान, फैजान, शोएब व मोनू का चालान कर दिया था। थाना सदर बाजार प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed