{"_id":"5728b58c4f1c1bb5555ccfe8","slug":"cpeet-the-death-of-a-worker-in-the-truck-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेेट में आकर मजदूर की मौत, साथी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेेट में आकर मजदूर की मौत, साथी घायल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गति से दौड़ रहे ट्रक की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार रात कांट क्षेत्र में प्लाईबुड फैक्ट्री के सामने हुआ। बिहार के जिला मोतिहासा थाना कुट्टवा क्षेत्र के गांव गोसाईबाड़ी निवासी 35 वर्षीय अच्छे लाल यादव एक प्लाईबुड फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वह तीन महीने पहले ही फैक्ट्री में काम करने आए थे। सोमवार रात करीब नौ बजे अच्छेलाल अपने साथी खिवेंद्र के साथ फैक्ट्री के सामने होटल पर चाय पीने गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही दोनों ने सड़क पार की, तभी शहर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर खिवेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया। रात में करीब एक बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अच्छेलाल यादव की मौत हो गई। पता लगने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है, जिससे उनके घर से चलने की खबर है।
विज्ञापन