{"_id":"5d73feee8ebc3e016d630184","slug":"court-shahjahanpur-news-bly3753339193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर तीन सगे भाइयों के विरुद्ध लूट व दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर तीन सगे भाइयों के विरुद्ध लूट व दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। न्यायालय के आदेश पर एक महिला ने तीन सगे भाइयों पर शस्त्रों के बल पर जबरन बलात्कार करने और 20 हजार रुपये लूट लिए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यायालय एडीजे तृतीय के आदेश पर नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र ने बताया कि 3 अगस्त 2019 को उसके पति अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे वह घर पर अकेली छोटे बच्चों के साथ थी। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर पास के ही अंकुर, अंकित व अविनाश पुत्रगण महेश चंद्र असलहे से लैस होकर रात करीब 10 बजे उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आते ही अंकुर ने उसे दबोच लिया अंकित ने बंदूक उस पर तान दी। कहा कि शोर मचाया तो तुझे व तेरे बच्चों को जान से मार देंगे। अंकुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अविनाश ने उसके घर में रखें 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद तीनों पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देते हुए चले गये। घटना की सूचना फोन पर पति को दी।
आरोप है कि चार अगस्त को जब वह पति के साथ थाना तिलहर गई और तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नतीजतन न्यायालय की शरण ली। कोतवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों सगे भाई अंकुर,अंकित और अविनाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।