फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   couple to protest land grab issue

जमीन पर कब्जा करने के विरोध में दंपति का धरना

Thu, 24 May 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Thu, 24 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
couple to protest land grab issue
protest
किशोरी से बलात्कार के आरोप से घिरे तिलहर के विधायक रोशन लाल वर्मा क्षेत्र के ग्राम बरैंचा में एक परिवार की 33 बीघा जमीन पर कब्जा कर लेेने के आरोप में फिर चर्चा मेें आ गए हैं। पीड़ित परिवार के दंपति ने इस मामले में कार्रवाई कर जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग करते हुए बुधवार का कलक्ट्रेट में धरना दिया। उनके समर्थन में ग्रामीणों समेत राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ता भी दंपति के साथ बैठे। इस बीच, डीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय प्रशासनिक कमेटी गठित कर दी गई है।  
विज्ञापन

गांव बरैंचा निवासी नीरु तिवारी और उनक पति शिवओम तिवारी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 में एक व्यक्ति से 33 बीघा जमीन खरीदकर अपने पक्ष में बैनामा कराया था। बीते वर्ष तक इस जमीन पर उनका कब्जा रहा और वह फसलें लेते रहे, लेकिन गत वर्ष दिसंबर में विधायक ने जमीन पर बोई कुम्हेड़ा की फसल अवैध तरीके से काटकर जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर विधायक ने गालियां बकते हुए पूर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जाने पर पुलिस ने विधायक का पक्ष लेते हुए भगा दिया।  
विज्ञापन

शिवओम के अनुसार गत छह माह के दौरान इस प्रकरण में शासन-प्रशासन स्तर पर कई बार प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच, तीन बार जमीन की नाप की गई, लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। इस मामले में विधायक का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल स्विच था। चूंकि मामला विधायक से जुड़ा है, इसलिए प्रशासन भी फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा के अनुसार सदर और तिलहर के तहसीलदार इस प्रकरण की संयुक्त जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे। धरना में राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के जिला महासचिव अच्छन खां, फुरकान, रमेश चंद्र, शिव कुमार, अवनीश, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed