Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple struck by tractor-trolley; woman succumbs to injuries

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया दंपती, महिला ने दम तोड़ा

Sun, 01 Nov 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Couple struck by tractor-trolley; woman succumbs to injuries
अफरोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : ARchive
मीरानपुर कटरा। रमापुर दक्षिणी गांव के संपर्क मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दंपती घायल हो गए। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

रमापुर दक्षिणी निवासी इलियास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पत्नी जहांआरा (43) के साथ पैदल फतेहगंज पूर्वी जा रहे थे। गांव के बाहर तालाब के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दोनों को टक्कर लग गई। गंभीर घायल जहांआरा को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलियास को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

इलियास की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कार की टक्कर लगने से बाइक से जा रहे ग्रामीण की जान गई
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के गदमापुर गांव निवासी बाइक सवार अफरोज (46) व शमसुल शुक्रवार को कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अफरोज की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल शमसुल को बरेली रेफर कर दिया गया है।
मृतक के भाई आफाक ने बताया कि उनका मकान उचौलिया में हैं। शुक्रवार शाम भाई अफरोज अपने साथी के साथ उनके घर आ रहे थे। हाईवे पर कार की टक्कर लगने से भाई और उनके साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देर रात भाई अफरोज ने दम तोड़ दिया है। बाइक पर एक युवक और बैठा था। वह भी घायल हुआ है।
अफरोज की मौत से उनकी पत्नी सहाना का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसा उचौलिया क्षेत्र का है। वहीं की पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद
-------------------------
मोबाइल फोन का सिम खरीदने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के जैतापुर सिमरा गांव निवासी अशोक (28) की शुक्रवार रात मदनापुर थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अशोक मोबाइल का सिम खरीदने के लिए गए थे। करवाचौथ के दूसरे दिन पति की हादसे में हुई मौत से पत्नी कमला देवी बेसुध हो गईं हैं।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर सत्यपाल ने बताया कि छोटा भाई अशोक खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम भाई गांव के करीब छह किलोमीटर दूर मदनापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल का सिम खरीदने के लिए गए थे। इस बीच बैंक के पास पीछे से किसी वाहन से भाई को टक्कर लग गई।


भाई का एक बेटा सोहन है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है।
--
कंबाइन की चपेट में आई बाइक, मां-बेटा घायल



तिलहर। रुजवारी गांव के पास शनिवार सुबह कंबाइन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



मरक्का गांव निवासी पुष्पेंद्र अपनी मां कमला देवी को बाइक से तिलहर ला रहे थे। रुजवारी के पास कंबाइन को ओवरटेक करने के दौरान चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे बाइक टकरा गई। दोनों घायल हो गए।



पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। ग्रामीणों ने कंबाइन और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

अफरोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अफरोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : ARchive

अफरोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अफरोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed