फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple seriously injured after rod inserted into wheel of moving bike

Shahjahanpur News: चलती बाइक के पहिये में रॉड डालकर दंपती को किया गंभीर रूप से घायल

Sat, 15 Nov 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Couple seriously injured after rod inserted into wheel of moving bike
मीरानपुर कटरा। जमीन पर कब्जे की तहसील में अधिकारियों से शिकायत करके शुक्रवार की शाम तिलहर से लौट रहे खुदागंज क्षेत्र के गांव पच्चड़ निवासी अवनीश सिंह की चलती हुई बाइक के पहिये में दूसरी बाइक पर सवार लोगों ने लोहे की रॉड डाल दी। बाइक असंतुलित होते ही अवनीश और पीछे बैठीं उनकी पत्नी रवीना सिंह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल दंपती को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अर्जुन सिंह समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अवनीश ने पुलिस को बताया कि आरोपी अर्जुन सिंह आदि ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। तहसील में इसकी शिकायत करके पत्नी के साथ घर लौटने के दौरान पीछे से दो बाइकों पर कुछ लोगों के साथ आए अर्जुन ने उनकी बाइक के पहिये में रॉड डाल दी। इससे वह और उनकी पत्नी बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed