{"_id":"6863ebf7cb6a2f9bc7033d53","slug":"couple-beaten-up-for-complaining-to-police-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-147153-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस से शिकायत करने पर दंपती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस से शिकायत करने पर दंपती से मारपीट
विज्ञापन
भावलखेड़ा। गांव चौढेरा में गाली-गलौज की शिकायत पुलिस से करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढेरा निवासी रानी गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि 13 जून को पड़ोसी घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि 17 जून को इसी बात से खुन्नस खाए आरोपी हरिओम पांडेय, गीता पांडेय, प्रियांशु पांडेय, अवनीश पांडेय ने रानी और राजीव गुप्ता को जमकर पीटा। मारपीट में दोनों घायल हो गए।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का उपचार हरदोई के निजी अस्पताल में चल रहा है। संवाद