{"_id":"6a398b2cfe282085c90b5ba8","slug":"counseling-for-candidates-missed-in-the-ecce-educator-recruitment-41-out-of-112-attended-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176902-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में छूटे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग, 112 में से 41 पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में छूटे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग, 112 में से 41 पहुंचे
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में ईसीसीई एजुकेटर पद के लिए अभिलेख चेक कराते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को छूटे हुए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। हालांकि अपेक्षा के अनुरूप उपस्थिति नहीं रही। 112 के सापेक्ष 41 ही उपस्थित हुए।
बीएसए कार्यालय के अनुसार, पहले चरण में कुल 479 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। चार दिन जीआईसी में चली प्रक्रिया में 398 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इसके बाद छूटे हुए 112 अभ्यर्थियों को सोमवार को मौका दिया गया, लेकिन इनमें से केवल 41 अभ्यर्थी ही पहुंचे, जबकि 81 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
गैरहाजिर अभ्यर्थियों से कॉल कर संपर्क साधा गया। इसमें कुछ अभ्यर्थियों का चयन इसी पद पर उनके अपने जिलों में हो गया। ऐसे अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से इन्कार कर दिया। इसके अलावा अन्य कारणों से भी कई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जाएगी और निर्धारित मानकों के अनुसार चयन की अगली कार्रवाई होगी। संवाद