फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Council schools will open from today...only teachers will come, protest begins

Shahjahanpur News: आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय...केवल शिक्षक आएंगे, विरोध शुरू

Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Council schools will open from today...only teachers will come, protest begins
शाहजहांपुर। सत्र अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों के दरवाजे सोमवार से खोल दिए जाएंगे। स्कूलों के खुलने के बाद अभी केवल शिक्षकों को जाना होगा। केवल शिक्षकों के स्कूल आने के निर्देश का प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध करते हुए परेशान करने वाला कदम बताया है।
विज्ञापन

20 मई को स्कूलों में अवकाश होने के बाद जूनियर हाईस्कूल व कंपोजिट स्कूलों में समर कैंप आयोजित किए गए थे। समर कैंप के समापन के बाद 15 जून तक छुट्टी थी। 16 मई से बच्चों को स्कूल आना था। परिषद के सचिव ने हीटवेव और गर्मी को देखते हुए बच्चों का शिक्षण कार्य पहली जुलाई से शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिषद ने स्कूल सोमवार से खोलने के निर्देश दिए हैं, जिसमें शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्य करने को कहा है। बिना बच्चाें के शिक्षकों को स्कूल आने के निर्देश का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्र ने ग्रीष्म अवकाश में अध्यापकों को विद्यालय बुलाए जाने को शिक्षकों को परेशान करने की मंशा वाला कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब बच्चे ही विद्यालय में नहीं होंगे तो शिक्षक कौन सा शैक्षणिक कार्य करेंगे। प्रशासनिक काम के नाम पर विद्यालय में केवल 14 पंजिकाएं हैं। इनका रखरखाव किया जाना है। इनके रखरखाव के लिए शिक्षकों को कितने घंटे विद्यालय में देने की आवश्यकता है? उन्होंने आदेश को वापस लेने की मांग की है।

---------
-शासन के निर्देश के अनुसार सोमवार से स्कूल खुलेंगे। शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को स्कूलों में जाने के निर्देश हैं। इस अवधि में वे छात्र नामांकन के लिए जनसंपर्क समेत अन्य कार्य कर सकते हैं।
सुरेंद्र मौर्या, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed