फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corruption case filed against four officers after 12 years

शारदा नहर के तत्कालीन एक्सईएन समेत चार अधिकारियों पर 12 साल बाद भ्रष्टाचार का मुकदमा

Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corruption case filed against four officers after 12 years
शाहजहांपुर। शारदा नहर खंड शाहजहांपुर में वर्ष 2010-11 में सींचपाल व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्तियों में धांधली हुई थी। इसकी जांच सीबीसीआईडी ने की। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन के निर्देश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता व चयन समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह समेत चार अधिकारियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि उस समय कार्यरत रहे अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों का चयन कर लिया, जबकि आवेदकों को मायूस होना पड़ा था।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी रामकैलाश यादव ने 2012 में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव को शिकायती पत्र भेजा था। आरोप लगाया था कि उनके पुत्र संतोष यादव ने समूह-ग के तहत सींचपाल पद के लिए शारदा नहर खंड में आवेदन किया था। साक्षात्कार में सभी प्रश्नों का उत्तर सही दिया। अच्छे अंक आने के बाद भी बेटे का चयन नहीं हुआ। आरोप है कि चयन समिति ने कुछ उम्मीदवारों से छह लाख रुपये रिश्वत लेकर भाई-भतीजे और रिश्तेदारों की नियुक्ति कर ली।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बावजूद 16 सितंबर 2010 को चयन सूची जारी कर दी गई। शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने जांच के आदेश दिए थे। सीबीसीआईडी की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन के निर्देश के बाद शारदा नहर खंड के तत्कालीन एक्सईएन बिजेंद्र पाल सिंह, ग्राम परा दातागंज (बदायूं) निवासी तत्कालीन सहायक अभियंता उदयवीर सिंह, तत्कालीन उप राजस्व अधिकारी शाकिर अली, तत्कालीन अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना जगदीश नारायण शर्मा पर 12 साल के बाद थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामला काफी पुराना है, सीबीसीआईडी की रिपोर्ट के बाद शासन के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed