फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corrupt System

जीएम ने गन्ना से भरी ट्रॉला पकड़ा, पुलिस ने माफिया को सौंपा

Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Corrupt System
तिलहर। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने मंगलवार की रात कटरा क्षेत्र के एक गन्ना माफिया का गन्ना भरा ट्राला पकड़कर कटरा पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। मगर सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता के फोन पर दरोगा ने गन्ना अधिकारी के पहुंचने से पहले ही मिल प्रबंधक द्वारा पकड़ा गया माफिया का ट्राला छोड़ दिया।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शेर बहादुर बुधवार रात लगभग 9 बजे एक समारोह में शामिल होने बरेली जा रहे थे। मीरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग से पहले एक पेट्रोल पंप के पास उन्होंने गन्ने से भरा ट्राला देखा और क्रॉसिंग पर मौजूद दरोगा व सिपाही को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। साथ ही मिल के सीसीओ अमित चतुर्वेदी को मामले की जानकारी देकर तत्काल कटरा थाने में कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। सीसीओ चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे, तब तक गन्ना माफिया ने अपने तमाम गुर्गों को वहां बुला लिया। उन्होंने दरोगा से ट्राला थान ले चलने को कहा, लेकिन इस बीच सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के फोन पुलिस के पास आ गए और पुलिस ने ट्राला छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक की सूचना पर मैं तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया था। वहां गन्ने से लोड ट्राला खड़ा हुआ था। मैंने पुलिस से ट्राला कटरा थाना ले चलने को कहा। इस बीच भीड़ उत्तेजित हो गई और पुलिस के पास नेताओं के फोन आने लगे। पुलिस ने ले देकर मामला रफा दफा कर दिया। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को इत्तला दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित चतुर्वेदी, मुख्य गन्ना अधिकारी, तिलहर चीनी मिल
चीनी मिल प्रबंधक ने गन्ने से भरा ट्राला रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे दरोगा शब्बीर को हैंड ओवर किया था। मगर इसके बाद जनपद के सत्ता पक्ष से जुड़े एक कद्दावर नेता का फोन उनके पास आ गया, जिसके बाद उन्होंने ट्राला छोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है।
- दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed