फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

कोराना टीकाकरण : 3479 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा

Sat, 30 Jan 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
मेडिकल कॉलेज केंद्र पर टीका लगवाती महिला डॉक्टर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में शुक्रवार को 3479 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इस दौरान कहीं भी किसी को टीका लगने के बाद कोई परेशानी होने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में पुराने जिला अस्पताल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, सन इंस्टीट्यूट , एफएन नर्सिंग कॉलेज और जिला अस्पताल में टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक मदनापुर, जलालाबाद, अल्हागंज, बंडा, भावलखेड़ा, ददरौल, सिंधौली, निगोही, कलान, जैतीपुर, कांट, खुटार, मिर्जापुर, पुवायां, तिलहर, कटरा, खुदागंज में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सत्रों का आयोजन कर टीकाकरण किया गया। इन सभी सत्रों पर 3694 लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य तय गया था, जिसके सापेक्ष 3479 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया। सभी प्रतिरक्षित लोगों को अब अगली डोज 26 फरवरी को दी जाएगी। इसके लिए उनके मोबाइल पर मेसेज भी जाएगा। साथ ही सभी प्रतिरक्षित लोगों को टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल जैसे- मास्क लगाना, हाथ धुलना, दो गज की सामाजिक दूरी आदि को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 245 में 236 ने कराया टीकाकरण
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 245 में से 236 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कराया। केंद्र पर स्थित दो कमरों में टीकाकरण किया गया। एक कमरे में पहला टीका सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा व दूसरे में प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिन्हा ने लगवाया। इनके बाद उप प्राचार्य डॉ. नीरा व अन्य संकाय सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनापुर में बीसीपीएम ने लगाया पहला टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर में आयोजित टीकाकरण सत्र पर कोरोना का पहला टीका सामुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) गौरव कुमार भारती ने लगवाकर टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया। उनके बाद एएनएम उषा देवी को टीका लगा। इस मौके पर डॉ. एएस शर्मा, बीएमसी यूनीसेफ महजबीन, वैक्सीनेटर शिल्पी सक्सेना, संध्या देवी आदि मौजूद रहीं।
पुवायां में 229 को लगी वैक्सीन
पुवायां। पुवायां सीएचसी 250 के लक्ष्य के सापेक्ष 229 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही और किसी को भी वैक्सीनेशन कक्ष की ओर नहीं जाने दिया गया। टीका लगने के बाद किसी को कोई समस्या नहीं हुई। संवाद
बंडा में शत प्रतिशत लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बंडा। बंडा सीएचसी पर शुक्रवार को चौथी बार कोरोना वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को सीएचसी पर 106 आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को टीका लगाने का लक्ष्य था। शाम तक सभी 106 लोगों ने सीएचसी पर पहुंचकर टीका लगवाया। पहला टीका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज वर्मा के लगाया गया। सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया टीकाकरण में किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। संवाद
खुटार में 207 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
खुटार। खुटार सीएचसी पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। यहां 227 का लक्ष्य था। कुल 207 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। देर शाम तक वैक्सीन लगाने का काम जारी रहा। इस दौरान पुलिस तैनात रही। प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अगले चरण में अधिकारियों के निर्देशानुसार वैक्सीन लगाई जाएगी। संवाद
मिर्जापुर सीएचसी में 197 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका
मिर्जापुर। सीएचसी जरीनपुर के प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि 210 में 197 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड 19 का टीका लगाया गया। डब्ल्यूएचओ के डॉ. कुमार गुंजन, यूनीसेफ की डॉ. हुदा, नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार तथा मॉनिटर/एसडीएम रमेश बाबू ने निरीक्षण किया। संवाद
जैतीपुर में 205 को लगा टीका
जैतीपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी पर 205 स्वाथ्यकर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी पर टीकाकरण का दूसरे दिन रहा। टीकाकरण के लिए 209 का लक्ष्य रखा गया था। सीएचसी पर टीकाकरण के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। संवाद
वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज और सीचएसी तिलहर पर 431 का टीकाकरण
तिलहर। शुक्रवार को नगर की सीएचसी और बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज पर कुल 431 लोगों का टीकाकरण किया गया। बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज केपीआरओ विपिन वर्मा ने बताया कि यहां पर 216 लोगों को टीकाकरण के लिए चयन किया गया था, जिसमें 203 लोगों का टीकाकरण किया गया। उधर, नगर की सीएचसी पर 250 चयनित लोगों में से 228 का टीकाकरण किया गया। संवाद
ददरौल में अमिता को लगा पहला टीका
ददरौल। कोरोना से बचाव के लिए शुकवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 74 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन 62 ही टीका लगवाने पहुंचे। सबसे पहला टीका चांदापुर निवासी अमिता श्रीवास्तव को टीका लगाया गया। फिर अनीता, अनीशा इत्यादि महिलाओं ने टीका लगवाया। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सचिन गुप्ता, एएनम अंजू संजू, दिव्या, वार्ड ब्वाय अमित, फैजुल आदि मौजूद रहे। संवाद

कोरोना से डरें, टीके से नहीं : डॉ. राजीव
मदनापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार भारती ने कहा कि टीकाकरण के बाद किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। कोरोना जैसी गंभीर वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सभी को कोरोना का टीका लगना बहुत जरूरी है। कोरोना से डरें, टीके से नहीं। बीसीपीएम गौरव कुमार ने आशा कार्यकर्ता, संगिनी सहित सभी हेल्थ केयर वर्कर्स को अपनी बारी आने पर सारे काम छोड़कर सबसे पहले केंद्र पहुंचकर टीकाकरण करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed