फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

कोरोना टीकाकरण: 3897 लोगों को लगा टीका

Fri, 29 Jan 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के बाद विक्ट्री दिखाकर खुशी जता रहीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को 22 केंद्रों पर 40 सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं आदि स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई और देर शाम तक चली। बृहस्पतिवार को 4525 में से 3897 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने फीता काटकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। यहां पर दो सत्रों का आयोजन किया गया। पहले सत्र में डॉ. एमपी गंगवार, तो वहीं दूसरे सत्र में डॉ. किरन मलिक को पहला टीका लगाया गया। दोनों ही सत्रों में टीकाकरण के लिए 250 स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें से 172 ने टीका लगवाया। टीकाकरण से पहले उद्घाटन के मौके पर डॉ. जेपी सिंह, सीएमएस डॉ. एयू सिन्हा, डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह से शहर में सीएमओ ऑफिस, जली कोठी स्थित पीएचसी, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, सन इंस्टीट्यूट, एफएन नर्सिंग कॉलेज स्थित केंद्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों ब्लॉक बंडा, भावलखेड़ा, ददरौल, सिंधौली, निगोही, कलान, जैतीपुर, जलालाबाद, अल्हागंज, कांट, खुटार, मदनापुर, मिर्जापुर, पुवायां, तिलहर, कटरा, खुदागंज स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

86.97 फीसदी हुआ टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए जिले के 22 केंद्रों पर 40 सत्रों का आयोजन कर 4494 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था लेकिन बाद में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाकर 4525 कर दी गई। जिसमें से 3897 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण 86.97 प्रतिशत रहा। इसी तरह से 29 जनवरी शुक्रवार को 3683 व चार फरवरी को 679 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतीपुर सीएचसी पर 250 में 201 को लगा टीका
जैतीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस की मौजूदगी में टीकाकरण शुरू हुआ। सबसे पहला टीका सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने ही लगवाया। उन्होंने बताया कि दो सत्रों में 250 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना था, जिनमें से 201 का टीकाकरण हुआ। 250 स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। संवाद
मिर्जापुर सीएचसी में 219 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका
मिर्जापुर। सीएचसी जरीनपुर में सुबह 9:00 बजे पहला टीका प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आदेश रस्तोगी के लगाया गया। यहां 250 में 219 लोगों को टीका लगाया गया। नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र और मॉनिटर/एसडीएम रमेश बाबू ने दोपहर 3:30 बजे निरीक्षण किया। संवाद
पुवायां में 217 लोगों को लगा टीका
पुवायां। बृहस्पतिवार को पुवायां सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगाने का शुभारंभ एसडीएम दशरथ कुमार ने किया। डॉ. प्रदीप कटियार ने पहला टीका लगवाया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि 250 में 217 लोगों को टीके लगाए गए हैं। संवाद
खुटार में 222 लोगों को लगाया गया टीका
खुटार। खुटार सीएचसी पर पहला टीका सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने लगवाया। इसके बाद तमाम स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही और केवल टीका लगवाने वाले लोगों को ही अंदर जाने दिया गया। खुटार में शाम साढ़े छह बजे तक 225 में 222 लोगों को टीका लगाया गया। संवाद
बंडा में 199 लोगों का टीकाकरण
बंडा। कोरोना से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को पहला टीका आंगनबाड़ी कर्मचारी ब्रजभामा सरोज को लगाया गया। सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बंडा सीएचसी पर 210 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगने थे। 199 लोगों का टीकाकरण किया गया है। संवाद

तिलहर सीएचसी पर 240 में 221 ने लगवाया टीका
तिलहर। नगर सीएचसी पर एसडीएम वेद सिंह चौहान ने फीता काटकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य ने टीकाकरण कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि केंद्र पर 240 लोगों में 221 लोगों का टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण में अन्य लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। संवाद

जैतीपुर में  टीका लगवाते सीएचसी प्रभारी डॉक्टर लईक अहमद। संवाद

जैतीपुर में टीका लगवाते सीएचसी प्रभारी डॉक्टर लईक अहमद। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण करातीं डॉ. राखी। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण करातीं डॉ. राखी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण कराते डॉ. एमपी गंगवार। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण कराते डॉ. एमपी गंगवार। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ. अभय । संव?

शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ. अभय । संव?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed