फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

अब 22 को 12 केंद्रों पर 2400 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
corona vaccination
शाहजहांपुर। टीकाकरण के माइक्रोप्लान में बदलाव कर दिया गया है। पहले 22 जनवरी को जिले के सभी 22 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाना था, लेकिन अब सिर्फ 12 केंद्र ही बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो सत्रों का आयोजन होगा। इस दौरान 2400 स्वास्थ्यकर्मियों को कारोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत 16 जनवरी को जिले के चार केंद्रों पर हुई थी। पहले दिन 400 में से 308 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। उसके बाद 22 जनवरी को जिले के 22 केंद्रों पर 4200 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब 12 केंद्रों पर 22 सत्रों का आयोजन होगा। प्रत्येक सत्र में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर सभी केंद्रों पर तैयारियां की जा रहीं है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सीएमओ ऑफिस स्थित सेंटर से कोरोना वैक्सीन को केंद्रों पर भेजा जाएगा। 16 जनवरी को जिन चार केंद्रों पर टीकाकरण हुआ था, वहां पर पहले से वैक्सीन उपलब्ध है। इसलिए वहां पर जरूरत के हिसाब से वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

22 जनवरी के लिए यहां बनाए गए केंद्र
नगर क्षेत्र में सीएमओ कार्यालय, जली कोठी एपीएचसी, सत्यानंद हॉस्पिटल, ददरौल ब्लॉक स्थित सीएचसी केंद्र, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्सिंग कॉलेज, सन इंस्टीट्यूट को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह से सीएचसी बंडा, सीएचसी भावलखेड़ा, सीएचसी कलान, सीएचसी सिंधौली, सीएचसी निगोही में भी केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 और 29 जनवरी को भी इन्हीं केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
- 22 के बाद 28 व 29 जनवरी को भी टीकाकरण होगा। इन दोनों दिनों में जिले के 12 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। ये सभी केंद्र 22 जनवरी वाले ही रहेंगे और प्रत्येक दिवस दो-दो सत्रों का आयोजन कर स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। तीन दिनों में लगने वाले सत्रों में 7200 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा।

जिले को मिली थीं वैक्सीन की 13,900 डोज
टीकाकरण के लिए 16 जनवरी को जिले के लिए 13,900 डोज प्राप्त हुईं थीं। इसमें अभी सिर्फ 308 डोज ही खत्म हुई हैं। बाकी डोज का इस्तेमाल आने वाले दिनों में लगने वाले सत्रों में किया जाएगा। इसके साथ ही 16 जनवरी को जिन स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ था, उनको दूसरी डोज भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed