{"_id":"60870c958ebc3e8d16550b58","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4450677193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिलने के मामले में चौक इलाका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिलने के मामले में चौक इलाका अव्वल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। शहर के चौक इलाके में सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने से अब तक करीब 40 कंटेन्मेंट जोन बना जा चुके हैं। कंटेन्मेंट जोन की संख्या के आधार पर ऑफिसर कॉलोनी दूसरे नंबर पर है।
शहर में अब तक 138 कंटेन्मेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 43 कंटेनमेंट जोन चौक इलाके में हैं। इसके बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या के आधार पर दूसरा नंबर ऑफिसर कॉलोनी का है। जहां अब तक 24 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसके अलावा सदर बाजार क्षेत्र में 22, सिटी पार्क 16, कटिया टोला 16, साउथ सिटी में 15, आनंदपुरम कॉलोनी 15, पुराना आवास विकास कॉलोनी 15, कचहरी 12, लोदीपुर दस, रामनगर कॉलोनी दस, काशीराम कॉलोनी आठ, एमनजई जलालनगर आठ, पुलिस लाइन सात में कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेन्मेंट जोन के मामले में जिला अस्पताल की स्थिति काफी चिंताजनक है। यहां 43 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि अन्य मोहल्ले और कॉलोनी में एक से छह तक कंटेन्मेंट जोन बन गए हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि ये कंटेनमेंट जोन मार्च माह में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से अब तक बनाए गए हैं। डॉ. गौतम का कहना है कि लोग कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें और कोरोना संक्रमण से बचे रहें।
विज्ञापन
कंटेन्मेंट जोन में सैनिटाइजेशन जारी
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर में बने कंटेन्मेंट जोन में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके लिए जोन वार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को शहर के विभिन्न गली व मोहल्लों में बने कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती व अंगद गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम तथा सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने अपनी देखरेख में सैनिटाजेशन करवाया।