फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

कोरोना से चार की मौत, 326 संक्रमित मिले

Tue, 27 Apr 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। सोमवार तक जनपद में दो हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना हो चुका है और पचासों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमित 326 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के लगातार मिल रहे मरीजों को लेकर कवायद के बाद भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को मिले 326 कोरोना संक्रमितों के चलते जनपद में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों के बढ़ने के कारण ही जनपद में रिकॉर्ड 138 कंटेनमेंट जोन बने हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार को जनपद में 325 कोरोना संक्रमित मिले हैं। चार संक्रमितों की मौत हो गई है। जिनका अंतिम संस्कार करवा दिया गया।
विज्ञापन

जैतीपुर में पांच पुलिस कर्मियों समेत 43 संक्रमित
जैतीपुर। लगातार कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़ोतरी से गांवों में भी चिंताजनक स्थिति बन रही है। सोमवार को जैतीपुर कस्बे में 13, गढ़िया रंगीन कस्बे में 10, धुबला करीमनगर, बझेड़ा भगवानपुर, मकरंदपुर, मगनपुर नदैया, रामपुर परिउना, जौरा पट्टी, पीरी माड़र, खमरिया, खिरिया रतन, धुबला, करीम नगर, मदरुआ, अवा में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें मेडिकल टीम की ओर से दवाई की किट घर-घर जाकर वितरण की गई। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कोरोना मरीज मिले, 29 तक कोर्ट बंद
शाहजहांपुर। जनपद न्यायालय में तीन कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें एक सिस्टम ऑफिसर, एक स्टेनो और एक कर्मचारी है। कोरोना पॉजिटिव आने से अगले दो दिन 27 व 28 अप्रैल को न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव के कारण अवकाश रहेगा। जिसके चलते जनपद न्यायालय अब 30 अप्रैल को खुलेगा। यह जानकारी सेंट्रल बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रशासन) मुनीश सिंह परिहार ने दी है।

रोजा रेलवे अस्पताल में 130 लोगों ने लगवाया टीका
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को रोजा रेलवे अस्पताल में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें 130 लोगों ने टीका लगवाया। पुराना जिला अस्पताल स्थित जली कोठी केंद्र समेत अन्य स्थानों पर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed