फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

नौ संभावित प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक संक्रमित मिले

Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। नामांकन से पहले कराई गई जांच में दो अलग-अलग इलाकों के नौ संभावित प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक कोरोना संक्रमित मिले। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को नगर आयुक्त की पत्नी और दो बच्चों समेत 77 नये मामले सामने आये है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया जिले में अब तक 7859 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण से 130 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को खुदागंज ब्लॉक परसिर में 364 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें सात दावेदारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शजर अंसारी ने बताया कि सातों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए संभावित प्रत्याशियों में खीरिया सक्टू गांव की दो महिलाएं, ग्राम सुथा की एक महिला, ग्राम बहेड़ के तीन युवक शामिल हैं, जो प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इनके अलावा दो युवक जिला पंचायत सदस्य पद की तैयारी में लगे हुए थे। निवर्तमान ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मास्टि और नर्स पॉजिटिव मिले, बंद रही ओपीडी
तिलहर। सीएचसी में जांच के दौरान शुक्रवार को 21 कोरोना संक्रमित मिले।
सीएचसी प्रभारी डॉ. करन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आईटीपीसीआर की जांच में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मोहल्ला घेरचौवा के एक परिवार के 11 लोग शामिल हैं। बताया कि सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। सीएचसी के फार्मासिस्ट व नर्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओपीडी 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। हालांकि शनिवार को ओपीडी खुल जाएगी। संवाद

जांच में तीन संक्रमित निकले
जैतीपुर। पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की शुक्रवार को सीएचसी पर जांच हुई। इसमें तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएचसी प्रभारी लईक ने बताया कि शुक्रवार को 794 व्यक्तियों की जांच की गई। क्षेत्र के करकौर गांव का एक और माडर गांव के दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed