{"_id":"607735358ebc3ece7a78405d","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4439349117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई, जबकि एक सरकारी डॉक्टर समेत 38 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।
करीब 70 वषीर्य महिला को जुकाम, बुखार होने पर 12 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कोरोना जांच होने पर महिला संक्रमित पाई गई। इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल टू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां बुधवार को महिला की मृत्यु हो गई।
उधर, बुधवार को 38 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 419 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 126 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के 7585 केस पाए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने अपील की है कि लोग मास्क जरूर लगाएं और दो गज की दूरी बनाकर रखें। सेनेटाइजर से बार-बार हाथों धोयें। 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग वैक्सीनेशन जरूर कराएं।
विज्ञापन
2412 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि जनपद में टीकाकरण उत्सव के प्रथम दिवस में 2586 , दूसरे दिवस में 7474, तीसरे दिवस में 5618 तथा अंतिम/चौथे दिवस बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर बुधवार को 2412 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। उन्होंने अपील की है कि वैक्सीनेशन के बाद भी सभी लोग पूरी एहतियात बरतें।
सीएचसी पर तैनात कोरोना पॉजिटिव
मीरानपुर कटरा। सीएचसी पर तैनात डॉ. फैजान खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें सीएचसी में ही आइसोलेट किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. शजर अहमद ने बताया कि सीएचसी को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।