फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

कोविड अस्पताल में मरीजों का मेडिकल स्टाफ पर हमला

Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। जलालाबाद रोड पर बीएस पब्लिक स्कूल में बने कोविड अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर गुस्साए मरीजों ने शुक्रवार रात सवा आठ बजे मेडिकल स्टाफ पर हमला कर दिया। गाली गलौज से मामला शुरू होकर कर्मचारियों को दौड़ाने तक पहुंचा। भगदड़ के बीच एक कर्मचारी गिरकर घायल हो गया। डॉक्टर और कर्मचारियों ने किसी तरह चैनल बंद करके अपने को बचाया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अफसर और पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मरीजों को शांत किया। मेडिकल स्टाफ की ओर से मरीजों के खिलाफ कांट थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर से दस किलोमीटर दूर इस कोविड अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती पांच-छह मरीजों ने सफाई न होने और पानी समेत कई अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार रात शिकायत की। आरोप है कि मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने शिकायत को अनसुना कर दिया। इस पर मरीजों का गुस्सा भड़क गया। रात करीब सवा आठ बजे मरीजों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ गाली गलौज शुरू कर दी। पता लगने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी संबंधित कमरे में पहुंच गए। उन्होंने मरीजों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा बढ़ता गया। इस बीच अन्य मरीज भी अव्यवस्थाओं को लेकर आरोप लगाने लगे। माहौल बिगड़ता देख स्टाफ और डॉक्टर बाहर की ओर भागे। तभी मरीजों ने हमला कर उनको दौड़ा दिया। गुस्साए मरीज बैरिकेडिंग और चैनल तोड़कर बाहर निकल आए। इससे हंगामा और बढ़ गया। मरीजों ने मेडिकल स्टाफ को अस्पताल के गेट तक दौड़ाया। इस दौरान गिरने से शिवकुमार नाम का वार्ड ब्वाय घायल हो गया। मेडिकल स्टाफ ने स्कूल का गेट बंद करके खुद को बचाया और फौरन इसकी सूचना अफसरों को दी। इसका पता चलते ही एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। काफी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ। कांट थाने में मेडिकल स्टाफ की ओर से दी गई तहरीर में छह मरीजों के नामों का उल्लेख करते हुए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बीएस पब्लिक स्कूल में बने एल-1 कोविड हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट किया गया है, उन्होंने गर्म पानी न मिलने पर स्टाफ के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। एसडीएम सदर व अन्य अधिकारियों को वहां भेजकर मरीजों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया गया है। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed