{"_id":"5edd37218ebc3e90460231bf","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly408478081","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव, जिले में संख्या हुई 43","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव, जिले में संख्या हुई 43
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रवासियों की वजह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को एक किशोरी समेत दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। किशोरी मीरानपुर कटरा इलाके के बरखेड़ा हवेली गांव की है, जो 24 मई को परिजन के साथ दिल्ली से लौटी थी। दूसरा कोरोना पॉजिटिव कांट कस्बे के गढ़ी पूर्वी द्वितीय मोहल्ले का है, जो 29 मई को दिल्ली से आया था। संक्रमित मिली किशोरी समेत दोनों लोगों को कोविड -19 अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
मीरानपुर कटरा इलाके के बरखेड़ा हवेली गांव निवासी एक किशोरी अपनी मां, बहन और बहनोई के साथ दिल्ली में रहती थी। किशोरी समेत इस परिवार के अधिकांश सदस्य दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। देश में लॉकडाउन लगने पर फैक्ट्री बंद हो गई। ट्रेनों और बसों का संचालन बंद होने से पूरा परिवार दिल्ली में फंसा रहा। बसों का संचालन शुरू हुआ तो 24 मई को किशोरी समेत परिवार के सभी सात सदस्य रोडवेज बस में अपने गांव बरखेड़ा अवेली लौट आए। वहां से लौटने पर कटरा सीएचसी में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में सामान्य पाए जाने पर सभी को घर भेजकर क्वारंटीन रहने को कहा गया था। बाद में किशोरी को बुखार आया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इस पर चार जून को किशोरी समेत इस परिवार के पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार को किशोरी की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बरखेड़ा हवेली गांव जा पहुंचे। संक्रमित किशोरी को एंबुलेंस में कोविड 19 अस्पताल ददरौल भेज दिया गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके गांव को सील कर दिया। लोगों से घरों में रहने को कहा गया। पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सर्वे के दौरान किशोरी के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी है।
दूसरा संक्रमित युवक कांट कस्बे के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी द्वितीय का निवासी है। वह 29 मई को पत्नी और दो साथियों समेत दिल्ली से लौटा था। यहां जांच में संदिग्ध पाए जाने पर 30 मई को उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार को युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर संक्रमित को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बैरियर लगाकर पूरे गांव को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों को सैनिटाइज कर रही। युवक के संपर्क में आने वाले लगभग एक दर्जन लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
संक्रमित के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे ग्रामीण
संक्रमित किशोरी के पिता बरखेड़ा हवेली गांव में रहते हैं। किशोरी, उसकी मां, भाई, बड़ी बहन, बहनोई और उनके दो बच्चे दिल्ली में रहते थे। दिल्ली से सभी लोग 24 मई को घर लौटे थे। इसके अगले दिन 24 मई को किशोरी भाई का जन्मदिन था, जिसकी पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में परिवार के अलावा गांव के लोग भी शामिल हुए थे। जन्मदिन की दावत के दौरान ज्यादातर लोग एक-दूसरे के संपर्क में आए होंगे। किशोरी की जांच रिपोर्ट आने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के मुताबिक इस दौरान संक्रमित किशोरी के पिता ने अपने मकान का निर्माण भी कराया था। निर्माण कार्य के दौरान राजमिस्त्री और मजदूर भी किशोरी के परिजन के संपर्क में आए होंगे। इससे गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
किशोरी के पिता, बड़ी बहन और भांजे के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीम बरखेड़ा हवेली गांव में सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान खासकर उन लोगों की सूची बनाई जा रही है, जो किशोरी या उसके परिजन के संपर्क में आए होंगे। रविवार को किशोरी के पिता, बड़ी बहन और उसके बेटे का सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। कुछ लोगों को सैंपल पहले जा चुके हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
43 प्रवासी आए, जांच केवल 14 की हुई
मीरानपुर कटरा इलाके के बरखेड़ा हवेली गांव के 43 लोग दूसरे राज्यों में रहकर काम करते हैं। लॉकडाउन लागू होने सभी प्रवासी अपने घर लौट आए। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के मुताबिक बाहर से आए 43 प्रवासी मजदूरों में केवल 14 लोगों की जांच की गई थी। बाकी 29 लोग बगैर जांच कराए सीधे अपने घर चले गए। घर पहुंचने पर प्रवासी होम क्वारंटीन रहने के बजाय गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।
जिले में दो और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। रविवार को जो केस सामने आए हैं, वहां स्वास्थ्य टीमें सर्वे कर रही हैं। उनके यात्रा संबंधी जानकारी करने के साथ संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। आवश्यकतानुसार संपर्क करने वालों के सैंपल लिए जाएंगे।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
कंटेन्मेंट जोन रेती मोहल्ले का एक किलोमीटर का इलाका सील
शाहजहांपुर। शहर के रेती मोहल्ला निवासी संक्रमित ओसीएफ कर्मचारी की पत्नी, भाई और निजी ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद करीब एक किलोमीटर इलाके को कंटेनमेंट जांच घोषित करने के साथ सील कर दिया गया है। मुख्य रास्तों पर बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। निगरानी के लिए पुलिस तैनात है। इससे रविवार को इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ओसीएफ कर्मचारी, उनकी पत्नी, भाई और ड्राइवर के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी हैं।
यहां स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी के टेलरिंग डिपार्टमेंट में तैनात शहर के नई बस्ती रेती मोहल्ला निवासी हैं। कैंसर से पीड़ित होने के कारण उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली में उनकी कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शाहजहांपुर जिला प्रशासन को इसकी जानकारी चार जून को हुई। कैंसर पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। ओसीएफ कर्मचारी की तीमारदारी में लगे उनकी पत्नी, छोटे भाई और ड्राइवर की जांच लखनऊ में कराई गई। शनिवार को उन तीनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक मोहल्ले के चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने से जिला प्रशासन में खलबली मची है। इसके बाद रेती मोहल्ले का करीब एक किलोमीटर का इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। बैरियर लगाकर पूरा इलाका सील कर दिया गया। इससे रविवार को लोग अपने घरों में कैद रहे। जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 17 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।