फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

शर्तों के साथ आज से खुलेंगे धर्म स्थल

Mon, 08 Jun 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में सोमवार से शर्तों के साथ धार्मिक स्थल/ पूजा घर, होटल एवं रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। धर्मस्थलों की संचालन कमेटियों, पुजारियों और आने वाले श्रद्धालुओं सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। रात नौ से सुबह पांच बजे तक सभी धर्मस्थल भी बंद रहेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने रविवार को विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसके अलावा जिले के होटल और रेस्टोरेंट भी सोमवार से खुल जाएंगे। रविवार को होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ भी बैठक की गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि होटल व रेस्टोरेंट में एक रजिस्टर बनाया जाएगा, जिसमें सभी ग्राहकों की एंट्री की जाएगी। साथ थर्मल स्क्रीनिंग में दौरान पाया जाने वाला तापमान, पता, मोबाइल नंबर अंकित किया जाएगा। साथ में लाने वाले लगेज (सामान) को सैनिटाइज करना जरूरी होगा। रेस्टोरेंट में लंच-डिनर के समय कोई कपड़ा प्रयोग नहीं किया जाएगा। पानी के लिए गिलास उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। पानी बोतल से पीने को दिया जाएगा। यूज एंड थ्रो वाली स्थिति बनाई जाएगी। गर्भवती महिलाएं, 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग, 10 से कम आयु के बच्चे रेस्टोरेंट जाने से परहेज करें।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच लोग ही जा सकेंगे
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं और नमाजियों की प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। रविवार को शहर के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। घंटे-घडिय़ाल बजाने, प्रसाद चढ़ाने ओर देव मूर्तियों का स्पर्श वर्जित रहेगा। एक बार में अधिकतम पांच श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे और सामाजिक दूरी बनाएंगे। रविवार को मंदिरों की धुलाई करने, सैनेटाइज करने का काम चला। इसी तरह मस्जिदों में भी धुलाई और सफाई कराकर नमाज पढ़ने के लिए व्यवस्थाएं मुकम्मल की गईं। मस्जिदों में सिर्फ फर्ज की नमाज ही अदा की जाएगी, जिसमें अधिकतम पांच लोग ही एक बार मेें नमाज पढ़ सकेंगे। नमाज पढने को आने वाले लोग घर से वुजू करके आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चला होटल व रेस्टोरेंट सैनेटाइज करने का काम
रविवार आठ जून से खुलने वाले होटल, रेस्टोरेंट और मॉल में रविवार को साफ-सफाई और सैनिटाइज करने का काम दिनभर चला। होटल प्रबंधकों ने स्टाफ के साथ बैठक कर उन्हें पूरी सावधानी के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और ग्राहकों की देखभाल करने के निर्देश दिए। होटलों के कमरों और रेलिंग को सैनिटाइज किया गया है। सभी जगह मुख्य द्वार पर ही ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने और मशीन से हाथ सैनिटाइज करने की व्यवस्था रहेगी। रेस्टोरेंट के बर्तनों की भी गरम पानी से धुलाई कराई गई है। रसोईघर और फर्नीचर भी सेनेटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed