फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

दिल्ली से लौटे लोगों को गांव में घुसने से रोका, स्कूल में किया गया क्वारंटीन

Thu, 04 Jun 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
corona
परौर। नारायण नगर पूर्वी के दो लोग मंगलवार शाम दिल्ली से लौटे, लेकिन उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया गया। दोनों को एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। जोकि 14 दिन तक वहीं पर रहेंगे और उनके खाने-पीने का इंतजाम गांववालों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

परौर गांव के मजरा नारायण नगर निवासी जगवीर और ओमप्रकाश अब से कुछ माह पहले मजदूरी करने दिल्ली गए थे। मंगलवार शाम वे लोग दिल्ली से लौटकर अपने गांव नारायण नगर आए। गांववालों को मालूम हुआ की यह लोग दिल्ली से लौट रहे हैं, तो सबने एकमत होकर उनको गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। दोनों ने अपनी पूरी रात स्कूल की छत बैठकर गुजारी। बुधवार सुबह ग्राम सभा परौर के प्रधानपति अजय पाल सिंह की पहल पर दोनों लोगों को 14 दिन तक प्राइमरी स्कूल नारायण नगर में रोकने का निर्णय लिया गया। उनके रहन सहन व खाने-पीने का खर्च गांव वाले मिलकर वहन करेंगे। प्रधानपति अजय पाल ने बताया कि कोरोना के वैश्विक कहर को देखते हुए गांववालों ने जागरूकता के तहत यह निर्णय लिया है। जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

दो मजदूर दिल्ली से ग्राम परौर के मजरा नारायण नगर में आए, जिनका चेकअप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान में किया जा चुका है। डॉक्टरों ने 14 दिन क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। इस पर उन्हें प्राइमरी स्कूल नारायण नगर में क्वारंटीन कराया गया है। - तेजपाल सिंह थाना अध्यक्ष परौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed