फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 34 हुई

Thu, 04 Jun 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अलग-अलग विकास खंडों में तीन लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमितों में कांट और मदनापुर इलाके की एक-एक महिला और निगोही क्षेत्र का एक युवक शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने इलाके में दौड़ गए। जनपद में तीन कोरोना पॉजिटिव और आने से कुल संख्या 34 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

निगोही कस्बे के बिजली घर के निकट रहने वाला 22 वर्षीय युवक 17 मई को मुंबई से लौटा था। वह मुंबई में हेयर ड्रेसर का काम करता है। तबीयत खराब होने पर एक जून को वह सीचएचसी निगोही गया। वहां जांच करने के बाद युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसी दिन उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोपा पॉजिटिव पाया गया। इसका पता लगने पर मोहल्ले में खलबली मच गई। युवक 13 दिन तक खुलेआम घूमता रहा। कई लोगों से ईद पर गले भी मिला था। इससे कई अन्य लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि संक्रमित युवक को ददरौल कोविड 19 अस्पताल भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। अभी 15 लोग संदिग्ध पाए गए हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। एसडीएम तिलहर देव सिंह चौहान ने बताया कि पूरे मोहल्ले को सील किया जा रहा है। सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

मदनापुर के गांव लक्सरपुर निवासी 20 वर्षीय युवती 31 अप्रैल को मेरठ से लौटी थी। तबीयत खराब होने पर एक जून को वह अपनी जांच कराने सरकारी अस्पताल गई। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को उसकी ांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। एक एक महीने तक युवती अपने घर पर रही। युवती के कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कांट कस्बे के मोहल्ला नबीपुर निवासी 40 वर्षीय एक महिला 29 मई को दिल्ली से लौटी थी। एक जून को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों के गांव और मोहल्ले को सील कर दिया गया है। लोगों के घर से बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मोहल्ले और गांव में पुलिस का पहरा है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को ददरौल कोविड अस्पताल भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed