{"_id":"5ed68ee58ebc3e90a8333737","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4078930154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरे-फुफेरे भाई-बहन समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरे-फुफेरे भाई-बहन समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
तिलहर के मोहल्ला बगिया में युवक के संक्रमित मिलने के बाद पूछताछ करते अफसर।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कुवैत से लौटा तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर का युवक कोरोना संक्रमित निकला है। तिलहर के ही गांव ख्वाजा सराय उर्फ सरैया निवासी ममेरे-फुफेरे भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो परिजन के साथ मुंबई में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अब तक जलालाबाद तहसील क्षेत्र कोरोना मुक्त था। मगर मंगलवार को जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बगिया में किराए पर रहने वाला 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह 18 मई को मुंबई से लौटा था और तभी से घर में क्वारंटीन था। चारों संक्रमितों को एंबुलेंस में ददरौल के कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है।
मुंबई शादी में शामिल होने गया था मौजमपुर का पूरा परिवार
तिलहर। यहां कस्बे के मोहल्ला मौजमपुर का रहने वाला युवक कुवैत में सिलाई करता था। वह 30 मई को विमान से लखनऊ आया था। वहां से बस में 31 मई तिलहर पहुंचा। यहां हाईवे तिराहे पर बस से उतरने के बाद वह पिता के साथ घर चला गया। घर से जांच कराने के लिए सीएचसी गया। उसे संदिग्ध जानकर सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने युवक को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जांच के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। दो जून मंगलवार को युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका पता लगने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बाद में अधिकारियों ने युवक को एंबुलेंस में कोविड 19 अस्पताल भेज दिया। नगर पालिका की टीम पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज करने में लगी है। बैरियर लगाकर रास्ते सील कर दिए गए हैं। युवक ने बताया कि उसके साथ कुवैत में रामपुर और बिजनौर के 10 लोग थे वह सभी प्लेन से वापस आ गए हैं। लखनऊ से प्लेन से उतरे लोगों को लेकर 31 मई को रोडवेज की बस लेकर चल दी। बस ने उसे बाईपास तिराहे पर उतार दिया और वह अन्य लोगों को लेकर बिजनौर की ओर चला गया। बाईपास पर उतरने के बाद वह अपने पिता के साथ सीधे अपने घर मौजमपुर गया। वहां सेभ उसी दिन यहां अस्पताल में जांच कराने आया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जांच के बाद वह अब घर लौट आया है। आज मंगलवार को उसकी जांच पॉजिटिव आई है।
वहीं, ख्वाजा सराय उर्फ सरैंया में रहने वाले एक परिवार के 10 लोग फरवरी में शादी समारोह में गए थे। 22 फरवरी को शादी होने के बावजूद मुंबई में सभी लोग रुके रहे। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। 26 मई को मुंबई से लखनऊ के लिए ट्रेन आई थी, जिसमें 27 मई को सभी लखनऊ पहुंचे। वहां से 28 मई को रोडवेज बस में तिलहर बाईपास चौराहे पर उतरे थे। जहां से पैदल अपने गांव चले गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि मुंबई से आने का पता लगने पर 10 लोगों को जांच के लिए शाहजहांपुर भेजा गया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 14 वर्षीय लड़की और नौ वर्ष का लड़का जो आपस में ममेरे फुफेरे भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एसडीएम वेद सिंह चौहान ने बताया कि गांव सरैया को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। गांव की सीमाएं सील की जा रही है।
विज्ञापन
जलालाबाद का मोहल्ला बगिया सील, आने जाने पर पाबंदी
जलालाबाद। 40 वर्षीय के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जलालाबाद का मोहल्ला बगिया सील कर दिया गया है। युवक 18 मई को मुंबई से लौटा था और तभी से घर पर क्वारंटीन था। 31 मई को जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद युवक को एंबुलेंस से ददरौल के कोविड 19 अस्पताल भिजवाया गया। नगर पालिका की टीम ने संक्रमित युवक के घर समेत पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज किया। एसडीएम सतीश चंद्रा व कोतवाल रवि कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और उस इलाके को कंटेन्मेंट एरिया घोषित करते हुए बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। युवक अपने पिता, दो भाइयों समेत दिल्ली में रह रहा था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे यहां बगिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल से फोन आने के बाद 31 मई को उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
मंगलवार को सैंपलिंग को भेजे गए सात संदिग्ध
मंगलवार को गैर प्रांतों से आए सात संदिग्ध प्रवासियों को सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें मोहल्ला गौसनगर के तीन, गांव सरैंया व कटका बहादुरपुर का एक एक तथा गांव पल्हरई का एक व्यक्ति शामिल है।