फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

तिलहर में मुंबई से पहुंचे 22 समेत 542 प्रवासी मजदूर, होम क्वारंटीन

Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
corona
सोमवार को दिल्ली से श्रमिकों लेकर चली रोडवेज की बस शाहजहांपुर के लोकनिर्माण विभाग के पास श्रमिक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और पंजाब से आने वाले प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार शाम तक मुंबई से आए 22 मजदूरों सहित 542 प्रवासी यहां पहुंचे, जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि मुंबई से आए प्रवासियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले भेजी गई मुंबई के आठ प्रवासियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के जीजीआईसी शेल्टर होम पर राजस्थान के जयपुर ,हरियाणा ,छत्तीसगढ़ और पंजाब से 258 प्रवासी मजदूर पहुंचे। शेल्टर होम प्रभारी लेखपाल अंकुर चौधरी ने बताया कि सभी मजदूरों का मेडिकल चेकअप कराया गया है। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सेंट मैरी स्कूल में पंजाब और हरियाणा से 69 प्रवासी सोमवार को पहुंचे। सेंटर प्रभारी लेखपाल शिवाजी यादव ने बताया कि सभी मजदूरों का मेडिकल चेकअप ठीक पाया गया है। उसके बाद सभी को खाना खिलाने और राशन के देकर उन्हें घर भेज दिया गया है। तिलहर के सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने सोमवार को 215 प्रवासी मजदूरों का मेडिकल चेकअप किया। इनमें से 22 मजदूर मुंबई से आए थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि मेडिकल चेकअप में सभी ठीक पाए गए हैं, होम क्वारंटीन करा दिया गया है। चार दिन पहले जीजीआईसी शेल्टर होम में मुंबई से आए आठ मजदूरों में बुखार के लक्षण पाए गए थे, सोमवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उन्होंने बताया कि मुंबई से आए मजदूरों की विशेष निगरानी की जा रही है, यदि दोबारा कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा की कंपनी से लौटे कर्मचारी समेत तीन जांच को भेजे
अल्हागंज। महानगरों से वापस आए प्रवासी श्रमिक अब क्षेत्र में चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। इसके चलते तीन संदिग्ध प्रवासी श्रमिकों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया गांव वानपुर निवासी युवक नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। उस कंपनी में सात कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। युवक भी उन्हीं के साथ काम करता था और अपने घर आ गया। उसे खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत होने के चलते एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। ग्राम पंचायत मऊ शाहजहांपुर में भी मुंबई से आए दो श्रमिकों को भी जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद

करीमनगर में मुंबई से पहुंचे प्रवासी जांच को भेजे
जैतीपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में 34 लोगों की स्क्रीनिंग की। क्षेत्र के गांव करीमनगर में मुंबई से आए दो लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दिल्ली, हरियाणा से मोहटा गांव में पहुंचे पांच और बरी प्रसिद्धपुर में चार लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाइक अहमद ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed