{"_id":"5eb9882b8ebc3e90591e4b12","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4055232170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने जलालाबाद के शेल्टर होम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने जलालाबाद के शेल्टर होम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। इसी के चलते नगर के बारह पत्थर चौराहे के पास शाहजहांपुर रोड किनारे आसरा योजना के तहत बनी कालोनी को अस्पताल का रूप दिया जा रहा है।
तहसीलदार अजय कुमार और ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि 156 आवास वाली इस कालोनी में 125 मरीजों की क्षमता वाले एल वन श्रेणी का अस्पताल बनाने के निर्देश मिले है। अभी तक एलाटमेंट न होने से खाली पड़ी इस कालोनी में सोमवार को साफ सफाई और सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया। ईओ ने बताया कि अधिकारियों से मिले निर्देश के अनुरूप परिसर के अलावा शौचालय, कमरों आदि में सफाई व सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।
सोमवार को 153 श्रमिक पहुंचे शेल्टर होम
रविवार रात से सोमवार सुबह तक गुजरात, हरियाणा और दिल्ली से 153 श्रमिक लौटे, जिन्हें राजकीय महाविद्यालय स्थित शेल्टर होम पहुंचे। तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि उनमें से 90 श्रमिक गांव कीलापुर खुर्द के हैं, जो गुजरात स्थित ईंट भट्ठे पर कार्य करते थे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 153 श्रमिकों को राशन किट देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने सामाजिक दूरी का पालन कराने के दिए निर्देश
नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने सोमवार को शेल्टर होम तथा सामुदायिक रसोई में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके नगर में साफ सफाई और बेहतर करने तथा मास्क व सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए।
शेल्टर होम पहुंचे नोडल अधिकारी ने वहां मौजूद सीओ ब्रह्मपाल सिंह से जिले की सीमा की निगरानी में कोताही न बरतने को कहा। उन्होंने नगर की घनी बस्तियों को चिह्नित कर वहां विशेष सफाई व्यवस्था करने के निर्देश ईओ डीएस वर्मा को दिए। नोडल अधिकारी ने शेल्टर होम में मौजूद चिकित्सक रूपक गुप्ता से बाहर से आये श्रमिकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नोडल अधिकारी ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और उन्हें दी जाने वाली राशन किट वितरण पर नजर रखने, लोगों से मास्क का प्रयोग कराने और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार लालाराम वर्मा, कोतवाल रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
बाहर से लौटे 285 मजदूरों में 255 होम क्वारंटीन
तिलहर। हरियाणा और गुजरात से मजदूरों के लौटने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में बाहर से लौटे 285 मजदूरों को पहले तिलहर शेल्टर होम में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से की गई थर्मल स्क्रीनिंग में सभी मजदूर ठीक पाए गए। जांच के बाद 255 मजदूरों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। हरियाणा और गुजरात से रविवार रात 174 मजदूर बसों में तिलहर कस्बा स्थित जीजीआईसी शेल्टर होम में लाए गए। इनके अलावा 111 मजदूर नगर के सेंट मेरी कॉवेंट स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। जीजीआईसी शेल्टर होम में रुके मजदूरों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। ठीक पाए जाने पर सोमवार सुबह 144 मजदूरों को भोजन कराने और राशन किट देने के बाद उन्हें घर भज दिया गया। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। उधर, सेंट मैरी कॉवेंट स्कूल में क्वारंटीन किए गए 111 मजदूरों को भी जांच के बाद घर भेज दिया गया। इनसे भी होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।