{"_id":"61be420934d63f64d366004a","slug":"corona-positive-shahjahanpur-news-bly469711279","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार इलाके में कोरोना संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार इलाके में कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच कराई। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको होम आइसोलेट कर उसके पूरे परिवार की जांच करा ली गई है। किसी भी सदस्य में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि करीब डेढ़ महीने के बाद पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। परिवार की जांच करा ली गई है। उसके संपर्क में आए अन्य लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
सीएम और पीएम के साथ मंच साझा करने वाले 20 की हुई एंटीजन जांच
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल के बाहर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रही। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाले और उनके करीब रहने वाले कुछ अधिकारियों समेत करीब बीस लोगों की एंटीजन जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। एंटीजन जांच उन लोगों की गई जो पहले से आरटीपीसीआर नहीं करा पाए थे। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि जनसभा के दौरान जितने भी नेता और अधिकारी पीएम और सीएम के करीब रहे उन सभी की जांच की गई थी। बगैर जांच के किसी को भी उनके करीब नहीं जाने दिया गया। संवाद