फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona positive

मस्जिद इमाम की कोरोना से मौत, 94 पॉजिटिव भी बढ़े

Sat, 22 Aug 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
corona positive
शाहजहांपुर। पिछले कुछ दिनों से कोराना से संक्रमित एक-दो लोगों की रोजाना ही मौत हो रही है। शुक्रवार को एक मस्जिद के इमाम की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अब तक कुल 33 लोगों का जीवन कोरोना निगल चुका है। वहीं, शुक्रवार को 94 पॉजिटिव और सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2479 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दोपहर करीब 11.30 बजे मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती मस्जिद के एक इमाम की मौत हो गई। वह करीब 70 वर्ष के थे। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को नौ अगस्त को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह आईसीयू में ही रखे जा रहे थे। शुक्रवार दिन में साढ़े ग्यारह बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद मोहल्ला मोहम्मदजई के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई।
विज्ञापन

इधर, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंट्रल के सहायक नोडल अधिकारी एवं बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 67 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा 27 लोग बृहस्पतिवार देर रात सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 94 हो गई। अब जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 4279 तक जा पहुंचा है। इसमें 971 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और वर्तमान में 661 लोग होम क्वारंटीन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने विधायक से बात कर लिया हालचाल
ददरौल क्षेत्र के विधायक 18 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उसके बाद वह होम क्वारंटीन हैं। विधायक ने बताया कि वह विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए लखनऊ जाने की तैयारी में थे, इसी बीच उन्होंने कोरोना जांच कराना उचित समझा। डीएम ने तत्काल उनके आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके शहर स्थित आवास पर भिजवा दी थी, जिसमें परिवार और स्टाफ के सदस्य तो निगेटिव आए, लेकिन स्वयं विधायक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। तब से वह होम क्वारंटीन हैं। इस बीच शुक्रवार शाम करीब साढे़ चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन करके विधायक का हालचाल लिया और उन्हें धैर्य बंधाया। विधायक ने बताया कि अब वह स्वस्थ हैं और सीएमओ द्वारा भेजी गई दवाई ले रहे हैं। जल्द ही वह जनता के बीच होंगे। उन्होंने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed