फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona positive

संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को सील करने पर लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
corona positive
तिलहर। नगर के मोहल्ला कुवरगंज में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद क्षेत्र को सील करने पर गुस्साए लोगों ने स्टेशन रोड जाम कर हंगामा किया। पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे ईओ और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम वेद सिंह चौहान ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

तिलहर कस्बे के स्टेशन रोड स्थित कुंवरगंज मोहल्ले में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद नगर पालिका टीम ने संक्रमित के घर से 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगा दी। यह देखकर मोहल्ले के तमाम लोग जुट गए और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद ईओ सर्वेश कुशवाहा और कार्यालय अधीक्षक दिग्विजय सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इस पर ईओ व कार्यालयधीक्षक की लोगों से जमकर नोकझोंक हो गई। इसके बाद ईओ ने गाइड लाइन के अनुसार दूरी नापकर बैरिकेडिंग करा दी। इससे गुस्साए समाजसेवी चंद्र भूषण शर्मा व सभासद मनोज कश्यप के नेतृत्व में लोग धरने पर बैठ गए और स्टेशन रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

चंद्र भूषण शर्मा ने आरोप लगाया कि मोहल्ला सिंह कॉलोनी, दातागंज, पंजाबी कॉलोनी आदि कई स्थानों पर कोरोना संक्रमित निकले हैं, लेकिन वहां मानक के अनुसार बैरिकेडिंग नहीं की गई है। बाईपास चौराहे के पास एक मिठाई विक्रेता और फल विक्रेता संपूर्ण लॉकडाउन शनिवार व रविवार को भी दुकानें खोलते हैं। इस बीच वहां एसडीएम वेद सिंह चौहान भी पहुंच गए। उन्होंने सिंह कॉलोनी के पास बाईपास चौराहे से लेकर जिला सहकारी बैंक तक स्टेशन रोड स्थित पूरे बाजार को सील करा करा दिया। इस पर कई दुकानदारों ने नाराजगी भी जताई। एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ईओ सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि सिंह कॉलोनी, दातागंज आदि कॉलोनियों में कोरोना संक्रमित निकलने पर पूरी कॉलोनी को बंद कर दिया गया था। जनहित को देखते हुए मुख्य रोड खुला रखा है। कुंवरगंज में कोरोना संक्रमित का घर मुख्य रोड पर इसलिए स्टेशन रोड को बंद कराया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। अब बाईपास चौराहे से जिला सहकारी बैंक तक का संपूर्ण बाजार बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed