फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corona infected can stay in hotel after spending money

रुपये खर्च करने पर होटल में रह सकते हैं कोरोना संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Corona infected can stay in hotel after spending money
शाहजहांपुर। रकम खर्च करने पर कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान होटल में रह सकते हैं। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने शहर के होटल सत्यम और रॉयल पन्ना को आरक्षित कर लिया है। दोनों होटलों को एल-1 प्लस कोविड केयर सेंटर नाम दिया गया है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था उन लोगों के लिए की गई है, जो सुविधाओं के अभाव में कोविड केयर सेंटर जाना नहीं चाहते और अपनी बीमारी छिपाते हैं। साथ ही होटल में आइसोलेट उन्हीं को किया जाएगा, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन उनकी जांच रिपोट पॉजिटिव आई है या धीमे लक्षण वाले पॉजिटिव लोग हैं। एल-1 प्लस कोविड केयर सेंटर पर रहने के संक्रमितों से आवास, भोजन आदि पर आने खर्च के रूप में 2000 रुपये प्रतिदिन तथा इलाज खर्च के रूप में एकमुश्त 2000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए बाकायदा मरीजों से सहमति भी ली जाएगी। इन मरीजों का इलाज सरकारी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ करेगा, जिनके ठहरने की व्यवस्था भी होटल में की जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सीय दल की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट के हिसाब से लगाई जाएगी, जिसमें एक डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ और एक फार्मासिस्ट शामिल होगा। सफाई आदि की व्यवस्था होटल संचालक के जिम्मे रहेगी। सीएमओ इन सेंटर पर मरीजों को एंबुलेंस से भेजने की व्यवस्था करेंगे और यहां कम से कम छह ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखे जाएंगे। चिकित्सीय दल को पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर सीएमओ की ओर से ही उपलब्ध कराएगा। किसी मरीज की तबियत बिगड़ने या आशंका होने पर उसे तत्काल एल-2 अथवा एल-3 अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने डीएम को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में एल-1 प्लस नामक कोविड केयर सेंटर के लिए होटल रॉयल पन्ना और होटल सत्यम में रविवार से ही व्यवस्था कर दी गई है। संबंधितों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। रविवार शाम से दोनों केयर सेंटर पर मरीजों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी। - राम सेवक द्विवेदी, नोडल अधिकारी/ एडीएम प्रशासन

बीएस स्कूल फुल, अब नवोदय में भर्ती होंगे संक्रमित
शाहजहांपुर। शनिवार को जिले में एक साथ 77 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जलालाबाद मार्ग स्थित बीएस पब्लिक स्कूल में स्थापित एल-1 कोविड अस्पताल फुल हो चुका है। इस स्कूल में अधिकतम 200 मरीजों को ही रखे जाने की व्यवस्था ही। जिले में संक्रमित मिलने वाले सभी मरीज यहीं भर्ती किए जाते थे। शनिवार तक संक्रमित मरीजों की संख्या 206 हो चुकी थी। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. शैलेंद्र आर्या ने बताया कि कोरोना मरीजों को भर्ती करने के संबंध में कोई समस्या नहीं है। जवाहर नवोदय विद्यालय को पहले ही अधिगृहित किया जा चुका है। अब वहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed