फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona guideline

दूसरों को दे रहे नसीहत, खुद नियमों का पालन भूले

Sat, 27 Mar 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
corona guideline
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बिना मास्क लगाए खड़े लोग व काम करते कर? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इसे संक्रमण की दूसरी लहर माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी चिंता जाहिर कर रहे हैं लेकिन सरकारी कार्यालयों में बचाव के इंतजाम सिर्फ दिखावा बन कर रह गए हैं। सरकारी कार्यालयों, थानों व सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ उमड़ रही है। लेकिन मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी और थर्मल स्क्रीनिंग के भी इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में होली पर पाबंद किए गए तमाम लोग मुचलका भरते मिले। इस बीच न तो सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी और न ही मुचलका भरने के लिए आने वाले लोग मास्क लगाए थे। सामाजिक दूरी का पालन तो दूर की बात है।
विज्ञापन

दोपहर 12:03 बजे कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में दो पुरुष और एक महिला कर्मचारी के साथ ही छह अन्य लोग मौजूद मिले। इनमें से सिर्फ महिला कर्मचारी के मुंह पर मास्क लगा था, जबकि एक पुरुष कर्मचारी के मुंह का मास्क गले पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:06 बजे विकास भवन में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय के बाहर गैलरी में बगैर मास्क लगाए चार लोग बैठे मिले। यहां सामाजिक दूरी का कोई पालन भी नहीं हो रहा था। कार्यालय के अंदर बैठे कर्मचारी गाइडलाइन का पालन करते नहीं मिले।
दोपहर 12:08 बजे विकास भवन में बने एक कक्ष में कर्मचारी निर्वाचन संबंधित कार्य करते मिले। इन कर्मचारियों के चेहरे पर भी न तो मास्क था और ना ही इनमें आपस में कोई सामाजिक दूरी ही थी। कर्मचारियों से मास्क न लगाने की वजह पूछी तो सब एक दूसरे का मुंह ताकने लगे।

सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। अधिकतर कर्मचारी पालन कर भी रहे हैं। अगर कोई लापरवाही करता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed