फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona aapda

ओमिक्रॉन वायरस : विदेश और दूसरे राज्यों से आने वालों तक नहीं पहुंच पा रहा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona aapda
सीएमओ एसपी गौतम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भले ही वर्तमान में जिला कोरोना मुक्त हो चुका है, लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग को विदेश और देश के दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करनी है, लेकिन ऐसा पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देश और विदेश से करीब 104 लोग आए हैं, लेकिन सभी का डाटा उनके पास नहीं है। अभी 46-47 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिनकी जांच कराई गई है, वे लोग कहां से आए हैं, इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रान को लेकर शासन ने स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर सतर्क किया है। स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों पर नजर रखेगा जो विदेश की यात्रा करके घर लौटे हैं। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से यात्रा करके आने वाले लोगों पर भी नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। खासतौर पर वे राज्य जो कोरोना संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन ज्यादा खतरनाक है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को काफी मेहनत करना होगी।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराकर उनकी निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश के साथ बाहर से आए लोगों के परिवार के सदस्यों की भी जांच कराना होगी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के पास विदेश या फिर देश के दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नवंबर में अमेरिका से छह, यूनाइटेड किंगडम से दो और कनाडा से पांच लोग आए हैं। इनके समेत अन्य राज्यों से करीब 104 लोग यात्रा कर घर लौटे हैं। इनमें से 46-47 लोगों की जांच ही कराई जा चुकी है। राहत भरी खबर ये है कि कोई भी व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव नहीं मिला। बाकी अन्य लोगों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनसे संपर्क करने के लिए फोन नंबर की तलाश कर रही हैं।
जिले में कुल 26 टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। इसमें से शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए दस सेंटर बनाए गए हैं। दो मोबाइल वैन हैं जो घर घर जाकर लोगों का टीकाकरण कर रही हैं। टीकाकरण का कार्य शतप्रतिशत करने के लिए चार से छह दिसंबर तक जिले के सभी निजी, सरकारी और मेडिकल संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर वहां के डाक्टर समेत पूरे स्टाफ की सैंपलिंग करेंगे। हालांकि संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सैंपलिंग, कोविड टीकाकरण समेत स्वास्थ्य विभाग की तमाम सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

देश और विदेश से आने वाले लोग स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर खुद और संपर्क में आने वालो के साथ परिवार के सभी सदस्यों की जांच करा लें। अगर संक्रमित हैं तो उसका इलाज किया जा सके। संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाएं, हाथों को बार-बार धोएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed