फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conversations with 10th Grade Toppers

Shahjahanpur News: दसवीं के टॉपरों से बातचीत

Fri, 01 May 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Conversations with 10th Grade Toppers
परिवार के साथ दसवीं में जिले में तीसरा स्थान पाने वाली यशी। स्रोत: स्वयं
सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं विपुल
विज्ञापन

शाहजहांपुर। होली एंजिल्स स्कूल, चिनौर के दसवीं के छात्र विपुल अवस्थी ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। बेटे के टॉपर बनने से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। वह सेना में अधिकारी बनकर देश के दुश्मनाें को सबक सिखाना चाहते हैं।
मोहल्ला दिलाजाक निवासी एमआर श्याम बाबू अवस्थी के पुत्र विपुल अवस्थी ने 10वीं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत की और सफलता को हासिल किया। उनकी कामयाबी से मां सुनैना अवस्थी, भाई वैभव अवस्थी काफी खुश है। विपुल ने बताया कि उन्होंने विज्ञान विषय के लिए ट्यूशन पढ़ी थी। विज्ञान में उनके 94 प्रतिशत अंक आए हैं। हिंदी में 88, शारीरिक शिक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखने वाले विपुल का परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी में परिवार ने भी काफी सहयोग किया है। संवाद
विज्ञापन

-----
पांच से छह घंटे पढ़ाई कर जिले में पाया दूसरा मुकाम
शाहजहांपुर। दसवीं की परीक्षा में होली एंजिल्स स्कूल चिनौर के छात्र आयुष राजपूत ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे पायदान पर कब्जा किया है। वह जेईई की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओसीएफ डबल स्टोरी निवासी शैलेश कुमार के बेटे आयुष राजपूत ने परीक्षा में सफलता के लिए रोजाना पांच से छह घंटे तक पढ़ाई की। शैलेश परिवहन निगम में संविदा पर परिचालक हैं। परीक्षा के समय आयुष ने सोशल मीडिया से दूरी नहीं बनाई, बल्कि पढ़ाई में उपयोग किया। उन्होंने यूट्यूब पर लेक्चर भी देखे। आयुष ने बताया कि निरंतर मेहनत करने से कामयाबी जरूर मिलती है। उन्हें भरोसा था कि उनके बेहतर अंक आएंगे। उनकी कामयाबी से मां नीतू राजपूत, भाई राघव राजपूत भी काफी प्रसन्न हैं। संवाद
-----
एमबीए करना चाहती हैं यशी शुक्ला
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं की छात्रा यशी शुक्ला ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वह एमबीए करना चाहती हैं।

सिटी पार्क निवासी एचडीएफसी बैंक में सीनियर मैनेजर श्याम शुक्ला की बेटी यशी शुक्ला ने छह से सात घंटे तक पढाई कर कामयाबी हासिल की। पढ़ाई में उनका सहयोग मां मंजू शुक्ला और पिता ने भी किया। वह बताती हैं कि परिवार वालों ने कभी ज्यादा अंक लाने के लिए दबाव नहीं बनाया। परीक्षा की तैयारी के समय काफी पढ़ाई की। उन्हें भरोसा था कि मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करने वाली यशी को दादा रमाशंकर और दादी इंदु शुक्ला ने भी आशीर्वाद दिया। परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। संवाद

परिवार के साथ दसवीं में जिले में तीसरा स्थान पाने वाली यशी। स्रोत: स्वयं

परिवार के साथ दसवीं में जिले में तीसरा स्थान पाने वाली यशी। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed