फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contract workers sitting on indefinite dharna at CMO office

सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संविदाकर्मी

Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Contract workers sitting on indefinite dharna at CMO office
धरना प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सात सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर संविदा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान इस दौरान प्रसव केंद्र, एनआरसी, एसएनसीयू और ब्लड बैंक को छोड़कर बाकी टीकाकरण, जांच आदि सेवाएं बाधित रहीं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रदेश प्रवक्ता सुदीप ने कहा कि जब तक सात सूत्री मांगों पर लिखित सहमति नहीं बनती है तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई। जिले में संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, संरक्षक राजेश पांडेय और महामंत्री विनीत पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे जिलेभर में तैनात संविदाकर्मी इकट्ठा होने लगे। सीएमओ कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रदेश प्रवक्ता सुदीप शुक्ला ने कहा कि संविदा कर्मियों ने दो साल तक कोरोना संक्रमण में बगैर कुछ मांगे काम किया। लेकिन बावजूद इसके अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठना पड़ रहा है। जब तक संविदा कर्मियों की वेतन विसंगति, विनियमितीकरण और ट्रांसफर पॉलिसी सहित अन्य मांगों पर लिखित सहमति नहीं बनती वे काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल के दौरान जलीकोठी टीकाकरण केंद्र पर ताला लटका दिया गया।
विज्ञापन

इधर, मिर्जापुर की जरीनपुर सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इससे कोविड टीकाकरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच का कार्य प्रभावित हुआ है। आंदोलनरत स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डॉ. आर्येंद्र सिंह यादव को सौंपा। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि टीकाकरण और जांच का काम प्रभावित हुआ है। शेष कार्य किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में संविदा स्वास्थ्य कर्मी साधना देवी, गीता, जोगिंदर कुमार, शहनाज बानो, दीपशिखा, ललितेश कुमार, ऋतु, भावना, सुनीता, सरला, रीना, आशा, अलका, नितेश कुमार, स्वेता राजपूत, नरेंद्र शर्मा व ज्योति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed